बॉक्सर स्वीटी बूरा बोलीं-मैं बुरी तो दीपक हुड्‌डा तलाक दें:मारपीट का वीडियो छेड़छाड़ कर वायरल किया, केस में पिता-मामा का नाम क्यों?

हरियाणा के हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति से मारपीट के वीडियो को लेकर सफाई दी। सोशल मीडिया पर लाइव हुईं स्वीटी ने कहा कि "मुझे जानबूझकर हिंसात्मक दिखाया जा रहा है, जबकि दीपक हुड्‌डा ही मुझसे मारपीट करते थे।

बॉक्सर स्वीटी बूरा बोलीं-मैं बुरी तो दीपक हुड्‌डा तलाक दें:मारपीट का वीडियो छेड़छाड़ कर वायरल किया, केस में पिता-मामा का नाम क्यों?

हरियाणा के हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति से मारपीट के वीडियो को लेकर सफाई दी। सोशल मीडिया पर लाइव हुईं स्वीटी ने कहा कि "मुझे जानबूझकर हिंसात्मक दिखाया जा रहा है, जबकि दीपक हुड्‌डा ही मुझसे मारपीट करते थे।'' स्वीटी ने आगे कहा, "दीपक ने ही मुझे वीडियो दिखाने के लिए बुलाया था। वीडियो के शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब है, जिसमें दीपक मुझे अपशब्द कह रहे हैं। बाद में मुझे पैनिक अटैक भी आया, लेकिन वह हिस्सा गायब कर दिया गया है।

थाने का वीडियो सार्वजनिक होने का मतलब यह है कि इस केस में दीपक के साथ हिसार SP मिले हुए हैं।" स्वीटी ने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरे पिता और मामा का कोई रोल नहीं था। उलटा मामा तो मुझे रोकने आए थे, फिर उनके खिलाफ केस क्यों दर्ज किया गया। इससे पहले स्वीटी बूरा ने दावा किया था कि पुलिस थाने में कोई मारपीट नहीं हुई। उन पर हिसार पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया है। मारपीट के वीडियो को लेकर स्वीटी बूरा की 3 अहम बातें... स्वीटी बूरा का मारपीट का VIDEO, कुर्सी से उठकर पति पर झपटीं, गला दबाया स्वीटी बूरा के पति से मारपीट का डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया था। जिसमें दिख रहा था कि हिसार के पुलिस थाने में पहले स्वीटी और दीपक के बीच बहस हुई।

 इसके बाद स्वीटी हाथ पर जोर से ताली मारते हुए खड़ी हुईं और सामने कुर्सी पर बैठे दीपक हुड्‌डा पर हमला कर दिया। स्वीटी थाने में सबकी मौजूदगी में दीपक का गला दबा रही हैं। उन्हें पकड़कर झिंझोड़ रही हैं। इस दौरान स्वीटी बूरा बहुत एग्रेसिव नजर आ रही हैं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी जब दीपक को उनसे छुड़ाते हैं, तब भी वह तेज-तेज आवाज में उंगली दिखाकर दीपक से बात करती हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो के आधार पर हिसार पुलिस ने स्वीटी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। वीडियो में 7 लोग कमरे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, उसमें स्वीटी बूरा सफेद ट्रैक सूट में नजर आ रही है, उसके सामने हिसार महिला थाने की ASI एवं जांच अधिकारी दर्शना बैठी हैं। दर्शना के साथ दीपक हुड्डा के वकील सागर नीले कोट में नजर आ रहे हैं।

वकील के साथ कुर्ता पायजामा पहने दीपक हुड्डा बैठे हैं। दीपक हुड्‌डा के सामने और स्वीटी बूरा के साथ बूरा के वकील सफेद पेंट शर्ट में बैठे हैं। दीपक हुड्‌डा के साथ दो लोग और आए थे वह भी कमरे में बैठे हैं। थाने में क्या हुआ था, इन 6 PHOTOS से समझिए... इस वीडियो पर आगे 2 कार्रवाई हुईं थीं स्वीटी और दीपक के बीच विवाद क्या है... स्वीटी बूरा और दीपक हुड्‌डा की शादी 3 साल पहले हुई थी। स्वीटी ने पति दीपक पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में FIR दर्ज करवाई थी। स्वीटी ने आरोप लगाया था कि पति ने उनके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उन्हें कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। वह दहेज में ढ़ाई करोड़ की मर्सिडीज मांगते रहे। इसको लेकर स्वीटी ने हिसार के पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया।

वहीं दीपक ने भी स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने रोहतक में शिकायत दी थी। दीपक का कहना था कि स्वीटी ने सोते हुए उनका सिर फोड़ा। उन पर चाकू से हमला किया। उसके परिवार ने मेरा रुपया हड़पा। दीपक की शिकायत पर रोहतक में केस दर्ज हो चुका है। हिसार में दर्ज केस में ही स्वीटी को महिला पुलिस थाने बुलाया गया था। जहां से उनका मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। बता दें कि स्वीटी और दीपक इस वक्त BJP नेता हैं। दीपक ने महम सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गए थे। वहीं स्वीटी बरवाला सीट से टिकट मांग रही थी लेकिन भाजपा ने इनकार कर दिया।

Latest News Latest Media Community