रोहतक में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल:ऐतिहासिक चबूतरे पर धरना प्रदर्शन, किसान यूनियन ने भिवानी स्टैंड तक निकाला मार्च
हरियाणा के रोहतक जिले के महम में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल का मिश्रित प्रभाव देखने को मिला। कुछ कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल में भाग लिया, जबकि कई ने इससे दूरी बनाए रखी। हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के सदस्यों के साथ मिलकर चबूतरे से
हरियाणा के रोहतक जिले के महम में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल का मिश्रित प्रभाव देखने को मिला। कुछ कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल में भाग लिया, जबकि कई ने इससे दूरी बनाए रखी। हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के सदस्यों के साथ मिलकर चबूतरे से भिवानी स्टैंड तक मार्च निकाला।
कई विभागों में सामान्य कामकाज जारी बिजली विभाग, बैंक और हरियाणा रोडवेज के कुछ कर्मचारियों ने काम बंद रखा। हालांकि कई विभागों में सामान्य कामकाज जारी रहा। महम अड्डा प्रबंधक कुलबीर के अनुसार महम से सभी बसें सुबह से ही नियमित रूप से चल रही थी, लेकिन हिसार से आने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की बसों की सेवाएं न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
सार्वजनिक सेवाओं पर आंशिक प्रभाव कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल न होने वाले कर्मचारियों के काम पर रहने से सार्वजनिक सेवाओं पर आंशिक प्रभाव पड़ा।



