चंडीगढ़ में अवैध इमिग्रेशन फर्मों पर कार्रवाई:5 थानों में 15 FIR, चेक करने पर नहीं दिखा पाए लाइसेंस
चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध तरीके से चल रही इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग सेक्टरों में बिना अनुमति के संचालित हो रही 15 इमिग्रेशन फर्मों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। इनमें से कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये फर्में बिना
चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध तरीके से चल रही इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग सेक्टरों में बिना अनुमति के संचालित हो रही 15 इमिग्रेशन फर्मों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। इनमें से कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये फर्में बिना डीसी की अनुमति के कारोबार कर रही थीं।
डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश चंडीगढ़ डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने आते ही पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे इमिग्रेशन कंपनियां जो लोगों से लाखों रुपये ठग रही हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। लोग अपनी मेहनत की कमाई इकट्ठा कर इन इमिग्रेशन वालों को दे देते हैं और ये या तो भाग जाते हैं या फिर ठगी कर कुछ पैसे देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डीजीपी ने ऐसी इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा से पहले डीजीपी सुरेंद्र यादव द्वारा भी इमिग्रेशन वालों पर सख्ती की गई थी, साथ ही एसआईटी भी बनाई गई थी, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही डीजीपी सुरेंद्र यादव का ट्रांसफर हो गया था। उसके बाद नए डीजीपी हुड्डा के आने के बाद फिर से वही एक्शन शुरू हो गया है। इन पर हुई कार्रवाई..... थाना-34 में 6 पर कार्रवाई : चंडीगढ़ के थाना-34 पुलिस ने सेक्टर-48 निवासी अंकित, अकाल ओवरसीज कंसल्टेंट प्रा. लि. के मालिक हरप्रीत सिंह, SBS नगर, पंजाब निवासी हीरालाल, और कुराली, पंजाब निवासी ऋषि कुमार पर कार्रवाई की गई है।
थाना-36 में 2 पर कार्रवाई : थाना-36 पुलिस ने मोहाली निवासी सवरन सिंह, जो सेक्टर-35/C में SCO नंबर 459-460 में ऑफिस चला रहा था, और दरिया, चंडीगढ़ निवासी दिनेश सिंह, जो सेक्टर-35/B में SCO नंबर 333-334 में ऑफिस चलाता था, पर कार्रवाई की गई है। थाना-31 में 2 पर कार्रवाई : थाना-31 पुलिस ने अमृतसर, पंजाब निवासी लोवरीत सिंह, जो सेक्टर-31/D में SCO नंबर 40 में ऑफिस चला रहा था, और सेक्टर-47, चंडीगढ़ निवासी दिनेश कुमार, जो सेक्टर-47/D में SCO नंबर 76 में ऑफिस चला रहा था, पर कार्रवाई की गई है।
थाना-3 में 2 पर कार्रवाई : थाना-3 पुलिस ने मंडी अहमदगढ़, पंजाब निवासी सुखवंत सिंह, लुधियाना निवासी परभजोत सिंह, और सेक्टर-15, चंडीगढ़ की एक महिला पर कार्रवाई की है। ये सभी सेक्टर-8/C में SCO नंबर 161-162 में ऑफिस चला रहे थे। थाना-19 में एक पर कार्रवाई : थाना-19 पुलिस ने फेज-1, मोहाली की एक महिला पर कार्रवाई की है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-20/D में SCO नंबर 26 में ऑफिस चला रही थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना-17 में एक पर कार्रवाई : थाना-17 पुलिस ने मोहाली निवासी विजय शर्मा और लुधियाना निवासी अमरदीप सिंह पर कार्रवाई की है। दोनों सेक्टर-17 में SCO नंबर 181-182, तीसरी मंजिल पर ऑफिस चला रहे थे। आरोपी अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।



