कुरुक्षेत्र में सोमवती अमावस्या पर उमड़ी भीड़
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को हरियाणा सहित देश के कई राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगाई है। इस अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान और पिंडदान किया। सोमवती अमावस्या के अवसर पर कुरूक्षेत्र में दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व है। रविवार को ही यहां श्रद्धालु आना शुरू हो गए थे। सोमवती अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का ब्रह्मसरोवर आस्था से सराबोर रहा। सोमवती अमावस्या पर इस सरोवर में स्नान, दान और पिंडदान का विशेष महत्व है।

इस अमावस्या पर पितरों के तर्पण और मोक्ष की कामना लेकर देश भर से बड़ी संख्या मे श्रद्धालु यहां पहुंचे। पंडित विजय भारद्वाज ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्मसरोवर पर पिंडदान और तर्पण से पितरों को आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ब्रह्म सरोवर में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा की इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में स्नान करने का धार्मिक महत्व तो है ही साथ में उन्हें आत्मिक शांति भी प्राप्त होती। राजस्थान से आए रामनाथ श्रद्धालु ने कहा कि वह पहले भी आए हैं लेकिन सोमवती अमावस पर आने का सौभाग्य उनको पहली बार मिला है। और उनका मन बहुत ही ज्यादा शांत और प्रसन्न हुआ है।