बेरी में नवरात्र मेले में उमड़ेगी लाखों की भीड़:22 से 30 सितंबर बेरी मंदिर में लगेगा नवरात्रि मेला, प्रशासन तैयारियों में जुटा

झज्जर जिले के बेरी में स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 22 से 30 सितंबर तक बेरी मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर अधिकारी भी बैठक कर चुके हैं। वहीं बेरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्य मेला नवरात्र के अंतिम तीन दिन

बेरी में नवरात्र मेले में उमड़ेगी लाखों की भीड़:22 से 30 सितंबर बेरी मंदिर में लगेगा नवरात्रि मेला, प्रशासन तैयारियों में जुटा

झज्जर जिले के बेरी में स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 22 से 30 सितंबर तक बेरी मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर अधिकारी भी बैठक कर चुके हैं। वहीं बेरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्य मेला नवरात्र के अंतिम तीन दिन रहेगा। इस मेले में लाखों की भीड़ मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आती है।

 प्रशासन की ओर से भी मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बेरी के मंदिर में हर बार मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। नवरात्र के दौरान बेरी में लगातार 9 दिन तक मेले का आयोजन होता है और दूसरे राज्यों से भी लोग मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने आते हैं। बैठक कर एडीसी जगनिवास द्वारा मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

बेरी मेले को लेकर प्रशासन इंतजाम में जुटा बेरी मेले में सप्तमी और अष्टमी के दिन मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। साथ ही पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं आदि इंतजामों की व्यवस्था को लेकर पहले हो चुकी बैठकों में निर्देश दिए जा चुके हैं। श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे।

Latest News Latest Media Community