आशा हुड्डा बोलीं-कांग्रेस सरकार में होगा रामराज्य:रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाया

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर पुराने आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आशा हुड्डा शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर बिना नाम लिए निशाना साधा। आशा हुड्डा ने कहा, “शहर से पोस्टर फाड़ दिए गए हैं, लेकिन जिनके दिलों में हमारी तस्वीरें बसी हैं, उनके दिल से फोटो कैसे मिटा सकते हैं।

आशा हुड्डा बोलीं-कांग्रेस सरकार में होगा रामराज्य:रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाया

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर पुराने आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आशा हुड्डा शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर बिना नाम लिए निशाना साधा। आशा हुड्डा ने कहा, “शहर से पोस्टर फाड़ दिए गए हैं, लेकिन जिनके दिलों में हमारी तस्वीरें बसी हैं, उनके दिल से फोटो कैसे मिटा सकते हैं।” आशा हुड्डा ने यह भी कहा कि वह तो गृहिणी हैं और राजनीति नहीं करतीं।

लेकिन कांग्रेस में पद पर बैठे नेताओं से वायदा लेना चाहती हैं कि जब भी कांग्रेस की सरकार बनेगी, वह राम राज्य की स्थापना करेंगे। इसमें सभी जाति और बिरादरी एक साथ तरक्की करेंगे और हरियाणा को फिर से नंबर वन बनाएंगे। 1991 में शुरू हुआ भूपेंद्र हुड्डा का राजनीति सफर आशा हुड्डा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का राजनीतिक सफर 1991 से शुरू हुआ और रोहतक संसदीय क्षेत्र में जो आशीर्वाद भूपेंद्र हुड्डा को मिला।

बाद में दीपेंद्र हुड्डा को मिला, उसके लिए मैं आभारी हूं। इतना लंबा सफर आपके सहयोग के बिना संभव नहीं था। कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। लंबे संघर्ष के बाद 2005 में बनी सरकार आशा हुड्डा ने कहा कि 1991, 1996 व 1998 का चुनाव जिसने नहीं देखा, उन लोगों को वरिष्ठ नेताओं से पूछना चाहिए कि कितना संघर्ष करने के बाद 2005 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। कांग्रेस सरकार में जितना विकास हो सका, उतना विकास किया था।

लेकिन अब बहुत समय हो गया, कांग्रेस राज में नहीं है। लेकिन आपका जोश व आशीर्वाद बना रहा तो जल्द सरकार दोबारा बनेगी। भाई मैं किसी का नाम नहीं लिया करती आशा हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के जो नए जिलाध्यक्ष बने हैं, वो कहेंगे कि मेरा नाम नहीं लिया। भाई मैं किसी का नाम नहीं लिया करती। किसे छोड़ दूं, किसका नाम लूं, मेरे लिए तो सब बराबर हैं। जो कार्यकर्ता भाजपा को हटाने व कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संघर्ष करेगा, वो सब मेरे लिए सम्मान के पात्र हैं।

Latest News Latest Media Community