हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन:मनीषा, फिरौती, नेताओं को धमकी जैसे मुद्दे गूजेंगे
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा। सत्र के पहले ही दिन हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इसकी वजह यह है कि विपक्ष सत्र के पहले ही दिन प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, फिरौती, हत्या, नेताओं की धमकी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। कांग्रेस की ओर से विधानसभा सचिवालय
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा। सत्र के पहले ही दिन हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इसकी वजह यह है कि विपक्ष सत्र के पहले ही दिन प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, फिरौती, हत्या, नेताओं की धमकी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। कांग्रेस की ओर से विधानसभा सचिवालय में काम रोको प्रस्ताव तक दिया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने सत्र से पहले ही भिवानी के लोहारू की मनीषा के शव का अंतिम संस्कार करवाकर विपक्ष के मुद्दे को छीनने की कोशिश की है।
बीजेपी की ओर से पहले दिन प्रश्नकाल में पूछे जाने वाले विपक्षी दल के विधायकों के सवालों को लेकर सीएम नायब सैनी पहले ही चर्चा कर प्लानिंग बना चुके हैं। बिना नेता के पांचवीं बार विधानसभा में उतरेगी कांग्रेस पिछले 10 माह में यह चौथा सत्र होगा, जिसमें कांग्रेस बिना विधायक दल के नेता के नजर आएगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संभावना जताई जा रही थी कि मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी पार्टी के विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर सकती है, लेकिन कांग्रेस की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई।हालांकि विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बिना घोषणा के विपक्ष के नेता की भूमिका में होते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले बजट सेशन में कह चुके हैं कि हमारी नजर में हुड्डा ही विपक्ष के नेता हैं। संवैधानिक पदों पर होने वाली नियुक्तियों पर निर्णय लेने के लिए आयोजित बैठकों में हुड्डा ही कांग्रेस की ओर से शामिल होते रहे हैं। सत्र की टाइमिंग पर आज फैसला विधानसभा का मानसून सत्र कितने दिन चलेगा, यह आज सुबह 11 बजे होने वाली बिजनेस एडवाइजर कमेटी की बैठक में तय किया जाएगा, लेकिन विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अस्थाई कार्यक्रम के मुताबिक सत्र 26 अगस्त तक चलने की संभावना है। पूरे सत्र में तीन दिन सदन की कार्यवाही चलेगी।
23 और 24 अगस्त को छुट्टी रहेगी, जबकि 25 व 26 अगस्त को सदन की कार्यवाही का संचालन होगा। छोटा होने के बाद भी यह सत्र काफी प्रभावी और हंगामेदार रहने के आसार हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सदन में बड़ा गतिरोध देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ने दिया काम रोको प्रस्ताव हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कानून व्यवस्था की स्थिति पर दिए गए काम रोको प्रस्ताव पर हंगामा होने की संभावना है। विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण यदि आज ही इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार नहीं करते तो कांग्रेस पहले दिन ही वाक आउट कर सकती है। भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत के अलावा व्यापारियों से मांगी जा रही फिरौती, विधायकों को मिल रही धमकियां और हत्या की कई वारदातों को कांग्रेस विधानसभा में मुद्दा बनाने वाली है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की शाम को भाजपा विधायक दल की अहम बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें विपक्ष के हर हमले का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की गई है। मंत्रियों के साथ आज चर्चा करेंगे नायब सैनी मानसून सत्र में उठाए जाने वाले सवालों के जवाब को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी आज 12 बजे विधानसभा के कमेटी हाल में मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उन सभी प्रश्नों पर चर्चा होगी, जो आज के प्रश्नकाल में लगाए गए हैं। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री रोजाना ही मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे ताकि उनमें प्रश्नों के साथ-साथ दूसरे प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सके।
जलभराव से नुकसान का मुद्दा गूंजेगा साइबर सिटी गुरुग्राम, फरीदाबाद व जींद समेत कई शहरों में मानसून में जलभराव की वजह से जो हालत हुई है, विपक्ष विधानसभा में उसे भी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर एक सप्ताह तक गुरुग्राम में रहकर वहां जल निकासी समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की रूपरेखा तैयार करवाकर आए हैं।जींद जैसे शहर में भी जलभराव में गाड़ियां बह गई हैं। शहरों में कई-कई घंटे के जाम के साथ-साथ लोगों के वाहनों व निजी प्रापर्टी का पानी की वजह से काफी नुकसान हुआ है। किसानों के खेतों में जलभराव से फसलों के खराबे का मुद्दा भी विपक्ष उठा सकता है।



