हरियाणा में 3,500 भर्तियों में 605 पद DSC के रिजर्व:CM सैनी से मिले समाज के लोग; 11 जून को सिरसा आने का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस देश की असली ताकत हमारे गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोग हैं। यही लोग अपने पसीने और मेहनत से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में इन मेहनतकश वर्गों को जो सम्मान

हरियाणा में 3,500 भर्तियों में 605 पद DSC के रिजर्व:CM सैनी से मिले समाज के लोग; 11 जून को सिरसा आने का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस देश की असली ताकत हमारे गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोग हैं। यही लोग अपने पसीने और मेहनत से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में इन मेहनतकश वर्गों को जो सम्मान और अधिकार दिए हैं, वह कांग्रेस कभी नहीं दे पाई। कांग्रेस ने हमेशा अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता दी और आम जनता, समाज और देश की चिंता नहीं की। कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए आम जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी की और अब जनता ने उन्हें शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए डीएससी समाज के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डीएससी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया और डीएससी समाज के आरक्षण में वर्गीकरण को लागू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को 11 जून को सिरसा में मनाई जाने वाली संत कबीर जयंती के लिए भी निमंत्रण भी दिया। डीएससी के लिए 605 पद रिजर्व मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को योद्धा बताते हुए कहा कि समाज ने जो यह सम्मान की पगड़ी मेरे सिर पर रखी है, यह सम्मान समाज का है और मैं इस सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि आज डीएससी को उसका अधिकार और सम्मान मिल रहा है। हाल ही में जो लगभग 3,500 भर्तियों की घोषणा हुई है, उसमें 605 पद डीएससी समाज के लिए और 604 पद अन्य अनुसूचित जातियों के लिए हैं। यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज ने काफी संघर्ष किया और आज उस संघर्ष के सुखद परिणाम सामने आए हैं। इससे हमारी आने वाली पीढ़ियां सशक्त और मजबूत होंगी।

कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर को नहीं दिया सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान, जिसे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने राष्ट्र को प्रदान किया, आज हमारे लोकतंत्र की मूल आत्मा है। इस पवित्र संविधान के कारण ही देश को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था मिली, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद और न्यायपालिका मजबूती से कार्य कर रहे हैं। संसद के भीतर अध्यक्ष भी इसी संविधान की देन है, लेकिन दुर्भाग्यवश, कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया और आज भी कांग्रेस पार्टी जब राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद या न्यायपालिका पर टिप्पणियां करती है तो यह सिर्फ इनका नहीं, बल्कि स्वयं डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके बनाए संविधान का अपमान है।

कांग्रेस ने चुनाव में संविधान को लेकर किया दुष्प्रचार मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो संविधान खत्म हो जाएगा, जबकि सच्चाई तो यह है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संविधान और अधिक सशक्त हुआ है। आज कोई भी इस संविधान की ओर उंगली उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। असल में, जो खत्म हो रही है वह कांग्रेस पार्टी है, क्योंकि कांग्रेस की नीतियां विफल रहीं हैं। जिन गरीबों के नाम पर उसने राजनीति की, उन्हें और अधिक गरीब कर दिया। पीएम ने अमीरी गरीबी की खाई पाटी कांग्रेस के कालखंड में अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ी, लेकिन बीते 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने इस खाई को पाटने का कार्य किया है। गरीब के जीवन को सम्मान देने का कार्य लगातार किया जा रहा है, यही संविधान की सच्ची रक्षा है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर और सशक्त देश के रूप में एक नई पहचान बनाई है। आज भारत तेज़ी से बदल रहा है और देश के 140 करोड़ नागरिक इस परिवर्तन को अपनी आंखों से देख रहे हैं और महसूस भी कर रहे हैं। यही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उभरता हुआ विकसित भारत है।

Latest News Latest Media Community