हरियाणा निकाय चुनाव:CM सैनी कुरुक्षेत्र के बाद हेलिकॉप्टर से पहुंचे रोहतक, ढांडा ने कराया मेयर प्रत्याशी रेणु का नामांकन
हरियाणा में 10 नगर निगमों में मेयर चुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन था। शाम 3 बजे तक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। कैथल की सीवन नगर पालिका में आखिरी दिन नामांकन के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी। नामांकन के लिए लगी लाइन में लोग एक दूसरे को धक्के मारते दिखे।
हरियाणा में 10 नगर निगमों में मेयर चुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन था। शाम 3 बजे तक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। कैथल की सीवन नगर पालिका में आखिरी दिन नामांकन के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी। नामांकन के लिए लगी लाइन में लोग एक दूसरे को धक्के मारते दिखे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन कैंडिडेट माफी ढांडा का नामांकन कराया। जिसके बाद सीएम हेलिकॉप्टर से रोहतक पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा मेयर उम्मीदवार रामअवतार वाल्मीकि के कार्यालय का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने करनाल में भाजपा मेयर उम्मीदवार रेणु बाला गुप्ता का नामांकन करवाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने फरीदाबाद से कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार लता रानी का नामांकन कराया।
पढ़ें नामांकन से जुड़े अपडेट्स... सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें बगावत-विरोध के मामले…
- राड़ा कांग्रेस-भाजपा दोनों से टिकट मांग रहे थे, अब निर्दलीय लड़ेंगे हिसार से रामनिवास राड़ा ने 2024 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वे निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल से चुनाव हार गए। इसके बाद निकाय चुनाव आते ही उन्होंने भाजपा से नजदीकी बढ़ानी शुरू की। उन्होंने मेयर टिकट तक के लिए आवेदन किया। वह कांग्रेस से भी मेयर टिकट की दावेदारी जता रहे थे। हालांकि दोनों जगह से उन्हें इनकार हो गया तो अब उन्होंने आज समर्थकों की मीटिंग बुला निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। 2. BJP जिला सचिव ने लिखा- चप्पल मारो और टिकट लो हिसार में भाजपा ने मेयर टिकट में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और सरकार को समर्थन दे रही निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल की सिफारिश नहीं मानी।
- संगठन के कोटे से प्रवीन पोपली को टिकट दी गई। इससे भाजपा के जिला सचिव वैभव बिदानी मेयर टिकट कटने से नाराज हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी वार्ड 8 से विधायक सावित्री जिंदल के करीबी राजेंद्र सैनी को टिकट देने के बहाने निकाली। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- पूर्व मंत्री (कमल गुप्ता) को चप्पल मारो और पार्षद का टिकट लो। वैभव ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें पूर्व मंत्री कमल गुप्ता पर विधानसभा चुनाव में जनसभा के दौरान एक व्यक्ति चप्पल मार रहा है। दूसरी वीडियो में वही व्यक्ति उम्मीदवार बनाए राजेंद्र सैनी से गले मिल रहा है। बिदानी का कहना है कि चप्पल मारने वाला व्यक्ति राजेंद्र सैनी का कट्टर समर्थक है।
- 3. गुरुग्राम में वैश्य समाज की नाराजगी से घबराई भाजपा गुरुग्राम में भाजपा ने वैश्य समाज की नाराजगी से घबराते हुए निगम में पार्षद का उम्मीदवार बदल दिया। गुरुग्राम में नगर निगम के 36 वार्ड हैं। जिनमें किसी भी वैश्य नेता को भाजपा ने टिकट नहीं दी। इससे वैश्य समाज नाराज हो गया। उनका कहना था कि लोकसभा और विधानसभा के बाद अब नगर निगम में भी वैश्य समाज की अनदेखी हुई है। उनकी नाराजगी देख भाजपा ने वार्ड 27 से उम्मीदवार बदल दिया। पहले यहां ब्राह्मण समुदाय से चंचल कौशिक को टिकट दी गई थी। अब उनकी टिकट काटकर आशीष गुप्ता को दे दिया गया है। गुप्ता वैश्य समाज से आते हैं।
- 4. विज की नाराजगी के बाद नई लिस्ट आई भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने शुक्रवार को अंबाला कैंट नगर परिषद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इससे नाराज विज के समर्थक उनसे मिलने पहुंच गए। विज ने तुरंत इस पर एतराज जताते हुए सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मेल कर दी। उसके बाद भाजपा प्रधान बड़ौली ने लिस्ट होल्ड कर ली। रविवार को संशोधित लिस्ट जारी की गई। जिसमें अंबाला कैंट नगर परिषद से श्रवन कौर को चेयरमैन का टिकट दिया गया है। 32 वार्डों की लिस्ट में 11 पार्षद उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं, जबकि 2 उम्मीदवारों के वार्ड बदले गए हैं।
- 5. करनाल में मंडल उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया करनाल में मंडल उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया। वह भाजपा से वार्ड नगर 3 के दावेदार थे लेकिन वहां राजेश कुमार को टिकट दे दी गई। हालांकि वे उम्मीद लगाए बैठे थे कि स्पीकर हरविंद्र कल्याण की सिफारिश से उन्हें टिकट मिलेगी। इसके बाद उन्होंने समर्थकों की मीटिंग बुलाई। जिसमें मोहदीनपुर मंडल के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। यहां रोड़ ने कहा- मैं पिछले 6 साल से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं। मेरी मेहनत दरकिनार कर ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दी गई जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुआ।



