हरियाणा निकाय चुनाव, हुड्‌डा बोले- राड़ा को पार्टी से निकालेंगे:सैलजा समर्थक हिसार में बागी होकर लड़ रहे; AAP मेयर कैंडिडेट का नामांकन खारिज

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने हिसार में पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे कुमारी सैलजा समर्थक रामनिवास राड़ा को कांग्रेस से निकालने की चेतावनी दी है। मंगलवार को हिसार पहुंचे हुड्‌डा से पूछा गया कि राड़ा बागी होकर उनके ही उम्मीदवार कृष्ण सिंगला टीटू के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इससे कांग्रेस पर क्या असर पड़ेग

हरियाणा निकाय चुनाव, हुड्‌डा बोले- राड़ा को पार्टी से निकालेंगे:सैलजा समर्थक हिसार में बागी होकर लड़ रहे; AAP मेयर कैंडिडेट का नामांकन खारिज

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने हिसार में पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे कुमारी सैलजा समर्थक रामनिवास राड़ा को कांग्रेस से निकालने की चेतावनी दी है। मंगलवार को हिसार पहुंचे हुड्‌डा से पूछा गया कि राड़ा बागी होकर उनके ही उम्मीदवार कृष्ण सिंगला टीटू के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इससे कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा। इस पर भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि राड़ा को पार्टी से निकाल देंगे। बता दें कि रामनिवास राड़ा हिसार से लगातार 2 बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही बार वह चुनाव हार गए। पिछले साल हुई हार के बाद राड़ा ने पूर्व CM हुड्‌डा के गुट पर ही उन्हें हराने का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट भी उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को भेजी थी

(पूरी खबर पढ़ें)

AAP मेयर कैंडिडेट का नामांकन खारिज हरियाणा के फरीदाबाद में AAP की मेयर पद की उम्मीदवार नीतू मान का नामांकन रद्द हो गया है। वोट ट्रांसफर न होने की वजह से जिला चुनाव अधिकारियों ने यह फैसला लिया। दरअसल, नीतू मान का वोट पृथला विधानसभा क्षेत्र स्थित गांव प्याला में बना हुआ है। 

नीतू मान ने गांव से अपने वोट को फरीदाबाद के सेक्टर 14 में ट्रांसफर कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू की थी। जिसको लेकर उन्होंने चुनाव आयोग में जरूरी दस्तावेज जमा भी कराए थे लेकिन तय समय में उनको वोट ट्रांसफर नही हो पाया। नीतू ने 17 फरवरी को नामांकन भरा था। निगम क्षेत्र में वोट न होने के बगैर वह चुनाव नहीं लड़ सकती थीं। नीतू मान इससे पहले कांग्रेस में थी। उन्होंने 2024 में हुए हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पृथला विधानसभा से कांग्रेस की टिकट की मांग की थी। मगर, कांग्रेस ने पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया को टिकट दे दिया। जिसके बाद नीतू मान ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी

Latest News Latest Media Community