कांग्रेस के गढ़ में भाजपा आज जारी करेगी घोषणा पत्र:प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में सीएम नायब सैनी करेंगे विमोचन
हरियाणा के रोहतक जिले में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा अपना घोषणा पत्र कांग्रेस के गढ़ में स्थित प्रदेश कार्यालय मंगल कमल से जारी करने जा रही है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा की तरफ से सीएम नायब सिंह सैनी निकाय चुनाव को लेकर तैयार किए गए घोषणा पत्र का विमोचन करेंगे।

इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व संगठन के अन्य नेता व सदस्य मौजूद रहेंगे। संकल्प पत्र में क्या होंगे मुद्दे, इसको लेकर चल रही चर्चा कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है और अब चर्चा है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में क्या वायदे करने जा रही है। ऐसे कौन से स्थानीय मुद्दे है, जिनको भाजपा ने संकल्प पत्र में रखा है। साथ ही प्रदेश के भी कई मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल करने की बात कही जा रही है, जो चर्चा का विषय बने हुए है। कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी करने के पीछे का कारण कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी कर भाजपा जीत की नींव रखना चाहती है।
रोहतक की चारों विधानसभाओं से कांग्रेस के विधायक हैं। रोहतक लोकसभा से भी कांग्रेस का सांसद है। लोकसभा व विधानसभा हारने के बाद यहां से मेयर की सीट निकालना भाजपा के लिए रोहतक की राजनीति में स्वयं को जिंदा रखने का प्रयास है। कांग्रेस पर साध सकते हैं निशाना सीएम नायब सिंह सैनी संकल्प पत्र का विमोचन करने के बहाने कांग्रेस पर निशाना साध सकते हैं। कांग्रेस ने अपना जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसको लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सीएम संकल्प पत्र के बहाने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देकर जाएंगे।