विनेश फोगाट बोलीं- मेरी चलती तो सबको नौकरी लगवा देती:महिला ने कहा था- तेरी तो सिफारिश चलेगी, हमारे बालकों को रोजगार दिला दे

हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट से महिला ने अपने बच्चों के लिए नौकरी मांगी। विनेश विधायक बनने के बाद धन्यवादी दौरे के तहत रविवार को राजपुरा भैण गांव में गई थीं। यहां ग्रामीणों ने विनेश के सामने बुढ़ापा पेंशन और पीने के पानी की समस्या रखी। जब विनेश लोगों को संबोधित कर रही थीं तो अचानक एक महिला खड़ी हुई। उसने विनेश से कहा- पानी तो हम तालाब का भी पी लेंगे। बच्चों को रोजगार पहली प्राथमिकता है। हमें कुछ नहीं चाहिए, बस हमारे बालकों को नौकरी लगवा दे। महिला की बात सुनने के बाद सभा में मौजूद विनेश समेत सभी लोग जोर से हंसने लगे। महिला की बात सुनकर विनेश ने कहा- बच्चें पढ़ेंगे तभी तो नौकरी लगेंगे। बिना पढ़े कैसे नौकरी लगेगी। इस पर महिला ने कहा कि तेरी तो सिफारिश चलेगी। तब विनेश ने जवाब दिया कि सामने वीडियो बनाने वाले खड़े हैं, अगर मेरी सिफारिश चलती हो तो हमारे जुलाना वालों को नौकरी लगवा दो। विनेश से महिलाएं बोलीं- इतने दिन से सब्र रख रहे विनेश फोगाट से महिलाओं ने कहा कि बेटियों को पढ़ने के लिए शहर नहीं जाना पड़े, इसलिए गांव में लाइब्रेरी जरूरी है। विनेश ने कहा कि सब्र रखें, सारे काम करवाए जाएंगे। जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है। महिलाओं ने कहा कि इतने दिन से सब्र तो रख ही रहे हैं। जुलाना में लापता के पोस्टर वायरल हुए थे साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट जुलाना सीट पर कांग्रेस के टिकट पर 6,015 वोटों से जीती थीं। जीत के बाद काफी समय तक विनेश फोगाट लोगों के बीच नहीं गईं। विधानसभा के सत्र में भी विनेश फोगाट नहीं पहुंची थीं तो इसके बाद जुलाना में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर वायरल हुए थे। इसके बाद विनेश लोगों के बीच आईं और कहा कि वह लापता नहीं हैं, वह अपनों के बीच हैं। पिछले 10 दिनों से विनेश फोगाट गांवों के दौरे कर रही हैं। इस दौरान वह राजनीतिक बयानों से बच रही हैं। एक्शन में दिख चुकीं विनेश फोगाट... 5 जनवरी को पब्लिक हेल्थ SE को लगाया था फोन 5 जनवरी को विनेश फोगाट जुलाना के वार्ड 5 में पहुंची थीं। यहां लोगों ने उन्हें बताया कि यहां वाटर सप्लाई की लाइन टूटी हुई है। लोगों के घरों की नींव में पानी जा रहा है। मकानों में दरारें आ गई हैं। यह सुनकर विनेश फोगाट ने पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) को फोन लगा दिया। विनेश ने SE को कहा था कि यहां आज ही किसी को भेजो। लोगों के घरों में दरारें आ गईं हैं। घर गिर जाएंगे तो बाद में कहोगे- बताया नहीं। 11 जनवरी को नाले का निर्माण रुकवाया इसके बाद 11 जनवरी को भी विनेश फोगाट एक्शन में नजर आई थीं। तब उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत NH-352 पर नाले के निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। विनेश ने PWD अधिकारी राजकुमार नैन को फोन लगाकर कहा कि नाले के निर्माण में थर्ड क्वालिटी सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम आपको वीडियो भेज देंगे। विनेश ने आगे कहा कि पूरे शहर की जल निकासी इसी नाले से होनी है, लेकिन इतनी घटिया सामग्री से बना नाला 6 महीने भी नहीं चल पाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि तुरंत मौके पर पहुंचें और सैंपल की जांच करें। ठेकेदार सारा सबूत मिटाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए घटिया निर्माण सामग्री के सैंपल अपनी गाड़ी में रखवा लिए। 24 जनवरी को फुटपाथ निर्माण पर JE को लताड़ लगाई विधायक विनेश फोगाट ने 24 फरवरी को जुलाना के हांसी रोड का दौरा किया था। विनेश हांसी रोड पर 50 लाख रुपए की लागत से बन रहे 800 मीटर लंबे फुटपाथ के पास भी पहुंची थीं। विनेश ने फुटपाथ को उखड़वाकर जांच की तो उसमें 3 इंच से भी कम रोड़ा मिला। कागजों को चेक किया गया तो वहां 8 इंच रोड़ा डलने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद विनेश ने JE को लताड़ लगाते हुए कहा कि यह जनता के खून-पसीने की कमाई से होने वाले विकास कार्य हैं, इनमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये फुटपाथ 6 महीने भी नहीं चलेगा। इस पर JE ने कहा था कि अभी निर्माण कार्य की पेमेंट नहीं की गई है। पेमेंट से पहले सभी खामियों को दूर कराया जाएगा। --------------------------- विनेश फोगाट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... अधिकारियों से परेशान हुईं विनेश फोगाट, बोलीं- अधिकारी मेरे हाथ में नहीं रेसलर से MLA बनीं विनेश फोगाट हरियाणा के अधिकारियों से परेशान हो गई हैं। उन्होंने लोगों से बात करते हुए कहा– ‘’अधिकारी मेरे हाथ में नहीं हैं कि मेरे कहने से साइन कर देंगे। उनके पास तुरंत मुख्यमंत्री का फोन आ जाता है, ये काम नहीं करना, साइन न मार देना।’’ हालांकि ऐसा किस मामले में हुआ, इसको लेकर विनेश ने कोई खुलासा नहीं किया। पूरी खबर पढ़े...

Latest News Latest Media Community