रोहतक में बनेगी प्रदेश की पहली हाई सिक्योरिटी जेल:राम रहीम समेत यहां 1319 बंदी-कैदी; कड़ी सुरक्षा के बीच रहेंगे गैंगस्टर व आतंकी

रोहतक में प्रदेश की पहली हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी। इसके चलते सुनारियां जेल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां पर उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी, ताकि जेल में कुख्यात गैंगस्टर व आतंकियों को रखा जा सके। चालू वर्ष में सुनारिया जेल के अंदर हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि रोहतक की सुनारियां जेल में 1319 हवालाती व कैदी बंद है, जिनकी सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए गए है। कैदियों को जेल में गुणवत्ता युक्त खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। कैदियों को अभी भी कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है, लेकिन हाई सिक्योरिटी जेल बनने के बाद सुरक्षा चार गुणा बढ़ जाएगी। 19 एकड़ में बन रही हाई सिक्योरिटी जेल सुनारियां जेल के अंदर 19 एकड़ में हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जा रही है, जिसको लेकर जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी जेल अधीक्षक सत्यवान व उप जेल अधीक्षक दिनेश यादव से जानकारी ली है। जेल का निर्माण इसी साल पूरा हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी जेल में कॉन्क्रीट व सीमेंट का ही इस्तेमाल किया गया है, वहीं बिजली का पॉइंट भी किसी सेल में नहीं रखा गया है। हाई सिक्योरिटी जेल में होंगे 312 सेल प्रदेश की पहली व देश की विशिष्ट जेल में शामिल इस हाई सिक्योरिटी जेल में हार्डकोर अपराधी, गैंगस्टर व आतंकियों को रखा जाएगा। निमार्णाधीन दो मंजिला उच्च सुरक्षित जेल में 312 सेल बनाए जा रहे हैं। जेल परिसर में सफाई व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रखे गए है, ताकि स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके। जेल परिसर में किसी भी तरीके से नशीला पदार्थ न पहुंच पाए, इसको लेकर कड़ी व्यवस्था की गई है। सुनारियां जेल में गुरमीत रामरहीम व जम्मू के आतंकवादी सुनारियां जेल के अंदर अभी रेप व हत्या के मामले में दोषी गुरमीत रामरहीम सजा काट रहा है। वहीं, जम्मू के कई कुख्यात आतंकवादी भी जेल में बंद है। इसके लिए साथ ही एनआईए के कई कुख्यात गैंगस्टर भी जेल में बंद है। ऐसे में जेल के अंदर हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण करने के बाद बड़े अपराधियों की सुरक्षा चार गुणा बढ़ा दी जाएगी।

Latest News Latest Media Community