रोहतक में पार्षद कैंडिडेट की हत्या करने आए बदमाश:मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एएसपी बोले- पुरानी रंजिश में बनाया मर्डर प्लान

हरियाणा के रोहतक जिले में गांव खरावड़ के बाद देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ मामले में एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि आरोपी एक निगम चुनाव में पार्षद पद के उम्मीदवार की हत्या करने के लिए आए थे। मामला पुरानी रंजिश का सामने आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रोहतक में पार्षद कैंडिडेट की हत्या करने आए बदमाश:मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एएसपी बोले- पुरानी रंजिश में बनाया मर्डर प्लान

हरियाणा के रोहतक जिले में गांव खरावड़ के बाद देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ मामले में एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि आरोपी एक निगम चुनाव में पार्षद पद के उम्मीदवार की हत्या करने के लिए आए थे। मामला पुरानी रंजिश का सामने आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि सीआईए 2 की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हत्या की फिराक में घूम रहे है। उनकी गाड़ी का नंबर भी मिल गया था। सूचना के आधार पर सीआईए 2 ने गांव खरावड़ के पास आरोपियों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

सीआईए 2 इंचार्ज व एएसआई को लगी गोली एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि आरोपियों ने 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस की तरफ से इतने ही राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में दो गोली सीआईए 2 इंचार्ज सतीश को लगी, जबकि एक गोली एएसआई संत कुमार को लगी। लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण दोनों बच गए। आरोपियों पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज एएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी, अनुराग, नरेश व संदीप पर हत्या, डकैती, लूट, हत्या का प्रयास जैसे 20 से अधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपियों से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। कार ड्राइवर नितिन के पास कोई हथियार नहीं मिला है, जो भागने का प्रयास कर रहा था।

पूछताछ में पुराने क्रिमिनल का नाम आया सामने एएसपी शशि शेखर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान मामला रंजिश का सामना आया है। अभी आरोपियों के किसी गैंग से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पूछताछ में एक पुराने क्रिमिनल का नाम सामने आया है, जिसको लेकर आरोपियों से सख्त पूछताछ चल रही है। सोनीपत के गैंगस्टर से जुड़े हुए तार सूत्रों के अनुसार रोहतक निकाय चुनाव में पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे राजेश प्रधान व भाजपा नेता रमेश लुहार की हत्या करने के लिए बदमाश आए थे। बदमाशों को सोनीपत के गैंगस्टर सुनील सरधाना ने भेजा था। लेकिन पुलिस ने घटना होने से पहले ही आरोपियों को काबू कर लिया। हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

Latest News Latest Media Community