मेयर पद के लिए सूरजमल का संकल्प – "रोहतक की तस्वीर बदलकर रख दूंगा!"

हमेशा रोहतक के साथ रहा, रहूंगा, रोहतक के विकास में कोई समझौता नहीं करूंगा : सूरजमल

मेयर पद के लिए सूरजमल का संकल्प – "रोहतक की तस्वीर बदलकर रख दूंगा!"

मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई ने टिकट के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया, उन्होंने कहा कि चाहे जो भी स्थिति रही हो वह हमेशा रोहतक में सक्रिय रहे हैं, सब के सुख दुख में शामिल रहे हैं । उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह चुनाव भाईचारे का चुनाव है, व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है । लोग भाजपा का कार्यकाल देख चुके हैं, कार्य प्रणाली देख चुके हैं, जो दर्द उनके भीतर है, उसे ठीक करने का यह मौका है। सूरजमल ने कहा कि वह किसी की निंदा नहीं करना चाहते, यह लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन की है । 

उन्होंने कहा कि रोहतक की जो हालात आज है, उन्हें ठीक करने के लिए जहां तक भी लड़ाई लड़नी पड़ी लडूंगा। सूरजमल किलोई ने कहा कि अपने शहर के वास्तविक मुद्दों को मैं भली भांति जानता हूं, शहर का विकास भी करवाऊंगा, शहर का सौंदर्यकरण भी होगा, और यहां की समस्याओं का समाधान भी करवाऊंगा । उन्होंने कहा कि निगम में किसी भी शहर वासियों को कोई दिक्कत नहीं आने देंगे और ना कोई नाराजगी होने देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी साथी टिकट न मिलने की वजह से नाराज है वह स्वयं उन्हें मनाने के लिए जाएंगे, यह टिकट सभी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को समर्पित है।

इससे पहले उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वे पूरे संवैधानिक तरीके से मर्यादित रहकर नैतिकता के साथ यह चुनाव लड़ेंगे। सूरजमल किलोई ने विधायक भारत भूषण बत्तरा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ,विधायक बलराम दांगी,बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट, निगम इलेक्शन कमेटी के कन्वीनर बलराज बल्ले, एडवोकेट हरभजन सिंह खेड़ा, रमेश खुराना, सतीश बंधु, चरणजीत शर्मा सहित अपना नामांकन प्रस्तुत किया।