मनीषा की मौत पर हरियाणा विधानसभा में हंगामा:कांग्रेसियों ने वेल में नारे लगाए, 'बेटी बचाओ' के पोस्टर लहराए, 6 बार सदन स्थगित हुआ
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने मनीषा की मौत और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर काम रोको प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। वह 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के पोस्टर
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने मनीषा की मौत और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर काम रोको प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। वह 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के पोस्टर लेकर वेल में आ गए और कार्यवाही नहीं चलने दी। इस हंगामे के बीच विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण को 4 घंटे में 6 बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। अंत में यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। इस पर 26 अगस्त को चर्चा होगी।
शुक्रवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही शाम करीब सवा 6 बजे सोमवार (25 अगस्त) दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कल यानी शनिवार (23 अगस्त) और रविवार (24 अगस्त) को छुट्टी की वजह से सदन नहीं चलेगा। पहले दिन ऐसे चली विधानसभा की कार्यवाही... कांग्रेसियों का हंगामा, सदन की कार्यवाही 6 बार स्थगित सरकार ने कांग्रेस की जिद मानी, काम रोको प्रस्ताव मंजूर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर करीब 4 बजे सर्वदलीय बैठक शुरू हुई। कांग्रेस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अड़ी रही। करीब 6 बजे मीटिंग खत्म हुई और सदन की कार्यवाही फिर शुरू की गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि चर्चा में सहयोग करें। इसके बाद कांग्रेस का कानून व्यवस्था पर काम रोको प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद स्पीकर ने 26 अगस्त की कार्यवाही में चर्चा के लिए इसकी सहमति दी। इसके बाद करीब सवा 6 बजे सदन की दिन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू होगी। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि 26 व 27 अगस्त को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
CM सैनी ने कांग्रेस MLA पर तंज कसा सदन में कुरुक्षेत्र के थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठा। इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा- इनका जिस पार्षद पति से झगड़ा हुआ है, वह इनका मित्र है। ये एक ही थाली में खाना खाते थे। इस पर अशोक अरोड़ा ने आपत्ति जताई। हालांकि स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया।
मनीषा के मुद्दे पर CM सैनी और हुड्डा आमने-सामने हुए कांग्रेस ने मनीषा की मौत को लेकर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर CM सैनी ने कहा- "कानून व्यवस्था का जो मुद्दा उठाया है, उस पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं। पुलिस ने भिवानी की बेटी के मामले में कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था की स्थिति इनके (कांग्रेस) समय में कैसी थी? FIR तक दर्ज नहीं होती थी। विपक्ष इस मामले में राजनीति न करे।" इसके जवाब में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा- "CM की बात पर एतराज है। हमारे समय में ही हर मामले की FIR की कार्रवाई शुरू की थी।" सत्र की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...



