कांग्रेस विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल:भुक्कल बोलीं-प्रदेश में हर दिन 3 मर्डर-5 रेप हो रहे, महिला-बच्चों के खिलाफ बढ़ रहा अपराध

हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान आज कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य सदन के माध्यम से गलत जानकारियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं। गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा में रोजाना 3 मर्डर और 5 रेप हो रहे हैं। केंद्र सरकार हरियाणा

कांग्रेस विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल:भुक्कल बोलीं-प्रदेश में हर दिन 3 मर्डर-5 रेप हो रहे, महिला-बच्चों के खिलाफ बढ़ रहा अपराध

हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान आज कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य सदन के माध्यम से गलत जानकारियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं। गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा में रोजाना 3 मर्डर और 5 रेप हो रहे हैं। केंद्र सरकार हरियाणा को सबसे सुरक्षित बताती है। हमें इस पर राजनीति करने के बजाय लोगों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने हिमानी नरवाल के मर्डर का भी जिक्र किया। गीता भुक्कल ने हिमानी नरवाल के मर्डर का भी सदन में जिक्र किया।

उन्होंने कहा- हमारे कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को धमकी मिल चुकी है। इसे गंभीरता से लेने के बजाय उस पर हंसी उड़ाई गई। केंद्र सरकार के अनुसार हरियाणा असुरक्षित राज्य विधायक ने कहा- ये आंकड़े हमने नहीं बनाए। प्रदेश में रोज तीन मर्डर हो रहे हैं। हरियाणा को केंद्र सरकार सबसे असुरक्षित राज्य बता चुकी है। एक साल के भीतर एक हजार मर्डर हो चुके हैं। हर रोज चार से पांच महिलाओं का रेप किया जा रहा है। हम इस विषय पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस चाहती है कि सरकार हरियाणा के लोगों को इससे राहत दिलाए। मुझे उम्मीद है कि यह सदन मेरे इस मुद्दे को लेकर गंभीरता से सोचेगा और सरकार इस पर काम करेगी।

महिला-बच्चों के खिलाफ बढ़ रहा अपराध : भुक्कल विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में महिला, बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। क्राइम रेट में देश में हरियाणा अव्वल पहुंच रहा है। जींद में दो छोटी बच्चियों को मार दिया गया। रोहतक रेलवे स्टेशन में महिला को मार दिया गया। टेनिस खिलाड़ी का मर्डर कर दिया गया। जींद में शराब ठेकेदार को गोली मार दी गई। हिसार में ज्वेलर से रंगदारी मांगी गई। कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ जाते समय एक शराब ठेकेदार को मार दिया गया। अपराधियों ने हांसी में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी। ये हमारा प्रदेश कहां जा रहा है, ये बहुत ही चिंता का विषय है।

 कानून व्यवस्था पटरी से उतरी: गीता भुक्कल कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शराब ठेकेदारों की हत्या की जा रही है। सरकार माफियाओं के वर्चस्व को नहीं तोड़ पा रही है। बेटियों के मर्डर हो रहे हैं। हमारा हरियाणा प्रदेश शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता था, लेकिन आज बहुत खराब स्थिति हो चुकी है। हमारे सीएम के पास ही गृह विभाग है, उनकी इस मामले पर पूरी जिम्मेदारी बनती है। अपराध बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं। नेताओं को धमकी दी जा रही हैं। जेल से फिरौती मांगी जा रही है। स्कूल में बच्चियां सेफ नहीं हैं। हमारे प्रदेश में बहुत की शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं।

Latest News Latest Media Community