हरियाणा विधानसभा में भाजपा MLA-मंत्री भिड़े:कांग्रेस विधायक ने पूछा- महिलाओं को ₹2100 देने वाली तारीख बताओ; गर्ल्स कॉलेज पर CM-विनेश आमने-सामने

हरियाणा में मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे दिन गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गोहाना की जलेबी को लेकर हंगामा हो गया। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गोहाना की जलेबी का जिक्र हुआ। इसके बाद जलेबी महाराष्ट्र और फिर दिल्ली गई।

हरियाणा विधानसभा में भाजपा MLA-मंत्री भिड़े:कांग्रेस विधायक ने पूछा- महिलाओं को ₹2100 देने वाली तारीख बताओ; गर्ल्स कॉलेज पर CM-विनेश आमने-सामने

हरियाणा में मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे दिन गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गोहाना की जलेबी को लेकर हंगामा हो गया। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गोहाना की जलेबी का जिक्र हुआ। इसके बाद जलेबी महाराष्ट्र और फिर दिल्ली गई। इस पर सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि अब जलेबी शुद्ध नहीं रहीं। अब देसी घी में नहीं डालडा में बनाई जाती हैं।

इस पर अरविंद शर्मा ने कहा कि ये पता नहीं किस किस दुकान पर चले जाते हैं। ये तो 10 किलो गोबर तक पी गए थे। इस पर कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने आपत्ति जताई। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी को शांत कराते हुए कहा कि ये रिकॉर्ड नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि चुनाव से पहले लोगों के मन डर बैठाया गया। खिलाफत करने पर नौकरी तक से निकालने की धमकियां दी गईं। मुझे कुरुक्षेत्र के एक पूर्व विधायक ने कहा कि तुझे जेल में डाल देंगे। इस पर सत्ता पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्पीकर ने सभी को शांत कराया।

इस पर अरोड़ा ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया। वहीं जुलाना से कांग्रेस MLA विनेश फोगाट ने कहा कि उनके क्षेत्र में लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा का बंदोबस्त नहीं है। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि 2 किमी दूर पर ही लड़कियों का कॉलेज है। वहां सीटें खाली पड़ी हुई हैं। इसके बाद CM नायब सैनी ने कहा- एक किलोमीटर दूर एक इंटर कॉलेज है वहां भी सीटें खाली पड़ी हैं। पहले इन्हें भरने में सभी सदस्य मदद करिए, उसके बाद जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। इसके बाद मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सरकार से पूछा कि महिलाओं को 2100 रुपए कब मिलेंगे।

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मामला विचाराधीन हैं। इस पर पूजा चौधरी ने कहा कि सरकार अपने वादे को मामला बता रही है। मुझे पक्की तारीख बताइए कि किस दिन से मिलने लगेंगे। इस पर कृष्ण बेदी ने कहा कि पहले वे बताएं कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां खटाखट मिले क्या?। इसको लेकर सदन में थोड़ी देर हंगामा हुआ। यह बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। CM नायब सैनी 17 मार्च को बतौर वित्तमंत्री अपना पहला बजट पेश करेंगे। संभावना है कि 1.95 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर ने 1.89 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

Latest News Latest Media Community