हरियाणा रोडवेज बस की ट्रैकिंग के लिए एप तैयार:यात्रियों को मिलेगी रियल टाइम लोकेशन, विज बोले- दो महीने बाद शुरू होगी
हरियाणा में बस संचालन और बस स्टेशनों को हाईटेक बनाने की तैयारी आखिरी चरण में पहुंच गई है। बसों और बस स्टेशनों को हाईटेक बनाया जा रहा है। इसके लिए एक एप भी बनाया जा रहा है। जिससे यात्रियों का सफर और ज्यादा आसान हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, हरियाणा परिवहन द्वारा रोडवेज बसों की रियल टाइम लोकेशन
हरियाणा में बस संचालन और बस स्टेशनों को हाईटेक बनाने की तैयारी आखिरी चरण में पहुंच गई है। बसों और बस स्टेशनों को हाईटेक बनाया जा रहा है। इसके लिए एक एप भी बनाया जा रहा है। जिससे यात्रियों का सफर और ज्यादा आसान हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, हरियाणा परिवहन द्वारा रोडवेज बसों की रियल टाइम लोकेशन को लेकर बसों में जीपीएस लगाए जा रहे हैं। जो एक एप के सर्वर पर रहेगा। ये आने वाले दो माह में इसका ट्रायल भी शुरू हो जाएगा। 15 अगस्त तक तैयार होना था प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि 15 अगस्त तक इस एप को तैयार किया जाए। उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए अगली परिवहन विभाग की मीटिंग में रिव्यू किया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 2 माह के अंदर इसका ट्रायल करा दिया जाएगा।
विज ने कहा कि ट्रायल के बाद इसको लॉन्च कर यात्रियों को समर्पित करेंगे। बसों में लगाया जा रहा है जीपीएस वहीं, एप के लिए सभी बसों में जीपीएस लगाया जा रहा है। यह प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है। जीपीएस से ही बसों की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। इससे यात्रियों को बस को ट्रैक करने में आसानी होगी। बसों की सही स्थिति का पता चल सकेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा। IRCTC की तर्ज पर बनाई जाएगी केटरिंग कंपनी बस स्टेशनों पर बेहतर खान-पान प्रबंधन के लिए 5 बस स्टैंड पर पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनाई जा रही है।
हरियाणा रोडवेज बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस वर्ष सभी बस अड्डों को आधुनिक बनाना, साफ-सफाई और खाने-पीने के सामान की क्वालिटी सुधारना है। बस अड्डों पर खाने का प्रबंध है वह टूरिज्म विभाग को देने के लिए 5 शहरों के बस स्टैंड का पायलट प्रोजेक्ट बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा है। हमने यह भी कहा है कि यदि किसी कारण से वह एमओयू नहीं होता, तो जैसा रेलवे में IRCTC खाना उपलब्ध कराती है उस तर्ज पर ऐसी कॉर्पोरेशन हरियाणा में बनाई जाए जिससे स्टाफ और यात्रियों को अच्छा खाना दिया जा सके। यहां जानिए एप से क्या होंगे फायदे बसों की लाइव लोकेशन मिलेगी : एप के लॉन्च होने के बाद यात्रियों को प्रत्येक बस की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। जिससे यात्री यह तय कर सकेंगे कि उनको कौनसी बस में जाना है।
इससे समय बचेगा। ऑनलाइन सीट कितनी खाली हैं : यात्री एप पर यह भी देख सकेंगे कि जो बस अब आने वाली है वो पूरी भरी है या फिर उसमें सीट खाली हैं। इसमें लोग ऑनलाइन रिजर्वेशन से भी सफर कर सकेंगे। अलग से आएंगी आरक्षित बसें : परिवहन मंत्री अनिल विज के अनुसार वह कुछ आरक्षित बसों को भी लॉन्च करेंगे। जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से लोग रिजर्वेशन करा सकेंगे। इससे बसों में सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। अभी के समय बसों में भीड़ होने के चलते यात्री आसानी से सफर नहीं कर पाते हैं। इस सुविधा के बाद रिजर्वेशन करा कर आसानी से अपने गंतव्य तक यात्री पहुंच सकेंगे।
रोडवेज के बेड़े में करीब 4 हजार बसें हरियाणा रोडवेज के बेड़े में अभी लगभग 4 हजार बसें संचालित हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज के अनुसार इन सभी बसों में जीपीएस लगाकर सभी की लाइव लोकेशन ट्रैक की जाएगी। जिससे एप को भी जोड़ा जाएगा। एप में आप अपने बस स्टैंड पर अगली बस कौनसी और कितनी देर में आएगी यह भी देख सकेंगे। रेलवे की एप में क्या मिलता है : रेलवे की लाइव लोकेशन ऐप में, आप अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्थिति, ट्रेन का शेड्यूल और स्टेशन की जानकारी जैसी कई सुविधाएं पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप टिकट बुकिंग, सीट उपलब्धता और ट्रेन में मिलने वाली अन्य सुविधाओं जैसे भोजन आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा रोडवेज की एप में क्या मिलेगा : हरियाणा रोडवेज की एप में लाइव लोकेशन, सीट उपलब्धता, ऑनलाइन टिकिट और बस का शेड्यूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।



