हरियाणा में BSNL 4G नेटवर्क का हुआ शुभारंभ:अब उपभोक्ताओं को मिलेगी हाई-स्पीड सुविधा, पीएम मोदी ने किया लॉन्च
हरियाणा के लिए शनिवार का दिन दूरसंचार सेवाओं की दिशा में ऐतिहासिक साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से आज (शनिवार को) देशभर में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर हरियाणा भी पूरी तरह तैयार रहा। बीएसएनएल ने राज्यभर में 2056 स्वदेशी 4जी बीटीएस उपकरणों
हरियाणा के लिए शनिवार का दिन दूरसंचार सेवाओं की दिशा में ऐतिहासिक साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से आज (शनिवार को) देशभर में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर हरियाणा भी पूरी तरह तैयार रहा। बीएसएनएल ने राज्यभर में 2056 स्वदेशी 4जी बीटीएस उपकरणों (बेस ट्रांससीवर स्टेशन) की स्थापना पूरी कर ली है।
इसके साथ ही अब हरियाणा के उपभोक्ताओं को भी तेज रफ्तार इंटरनेट और बेहतर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा। हरियाणा में बीएसएनएल 12 लाख उपभोक्ता हरियाणा सर्कल में फिलहाल बीएसएनएल के लगभग 12 लाख उपभोक्ता हैं। अब उन्हें कॉलिंग और डेटा सेवाओं में प्राइवेट कंपनियों की तरह हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव मिलेगा। खास बात यह है कि बीएसएनएल का यह नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजना को गति देने के उद्देश्य से इस परियोजना में देश में ही विकसित और निर्मित उपकरणों का उपयोग किया गया है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को होगा बड़ा लाभ अभी तक हरियाणा के कई ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या बनी रहती थी। लोग इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं के लिए निजी कंपनियों पर निर्भर रहते थे। बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क शुरू होने के बाद गांवों तक तेज़ और सस्ती इंटरनेट सेवाएं पहुंच पाएंगी। इससे न केवल संचार व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल लेन-देन जैसी गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) झारसुगुड़ा (ओडिशा) से इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान हरियाणा समेत पूरे देश में बीएसएनएल 4जी सेवाओं की शुरुआत होगी। इसके लिए बीएसएनएल हरियाणा सर्कल ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में लगाए गए नए बीटीएस को तकनीकी परीक्षण के बाद सेवा के लिए सक्रिय कर दिया गया है। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, उपभोक्ताओं को फायदा बीएसएनएल की 4जी सेवाएं बाजार में निजी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को और तेज करेंगी। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और किफायती पैक उपलब्ध होने की संभावना है। साथ ही, ग्रामीण और सीमांत इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क मजबूत होने से डिजिटल विभाजन (Digital Divide) को पाटने में भी मदद मिलेगी।



