हरियाणा के शहरों में 3 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन:राइट टू सर्विस एक्ट में शामिल किया; अनिल विज बोले- हर गांव में चलेगी रोडवेज बस

हरियाणा सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर जहां मेट्रोपॉलिटन शहरों में अब केवल 3 दिन में नया बिजली कनेक्शन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर हर गांव में हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू की जाएगी। इन दोनों फैसलों से सीधा फायदा राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों वर्गों को मिलेगा।

हरियाणा के शहरों में 3 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन:राइट टू सर्विस एक्ट में शामिल किया; अनिल विज बोले- हर गांव में चलेगी रोडवेज बस

हरियाणा सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर जहां मेट्रोपॉलिटन शहरों में अब केवल 3 दिन में नया बिजली कनेक्शन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर हर गांव में हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू की जाएगी। इन दोनों फैसलों से सीधा फायदा राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों वर्गों को मिलेगा। परिवहन मंत्री अनिल विज ने हर गांव तक बस पहुंचाने का ऐलान करते हुए कहा- मैंने जो वादा प्रदेश की जनता से किया था, वो निभा दिया है।

हर गांव को रोडवेज सेवा से जोड़ने का काम शुरू हो चुका है। वहीं, बिजली कनेक्शन सेवा को 'हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम 2014' के तहत शामिल किया गया है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मेट्रोपॉलिटन शहरों में 3 दिन, नगर पालिका क्षेत्रों में 7 दिन और गांवों में 15 दिन में नया या अस्थायी बिजली कनेक्शन मिलेगा। बिजली लाइन बढ़ाने का काम अधिकतम 34 दिन में पूरा किया जाएगा। इन कार्यों की जिम्मेदारी सब डिवीजन ऑफिसर (ऑपरेशन) को सौंपी गई है। शिकायतों के लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (ऑपरेशन) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

नोटिफिकेशन की कॉपी... 3 पॉइंट्स में जानिए, क्या है हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम 2014, जिसमें बिजली कनेक्शन शामिल किया गया... अब जानिए, मेट्रोपॉलिटन शहरों के बारे में, जिनमें यह सुविधा मिलेगी... मेट्रोपॉलिटन शहर वह शहर होता है जो एक या एक से अधिक जिलों में फैला हुआ होता है, जिसमें दो या दो से अधिक नगर पालिकाएं या पंचायतें शामिल होती हैं। इसे महानगरीय क्षेत्र भी कहा जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र होता है जिसमें एक मुख्य शहर, विकसित इंडस्ट्रियल एरिया और बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं होती हैं। इसके अलावा मेट्रोपॉलिटन शहरों में जनसंख्या काफी ज्यादा होती है। ये शहर अक्सर अपने-अपने क्षेत्रों के आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र होते हैं। इनमें मेट्रो, रेलवे और हवाई अड्डे होते हैं। हरियाणा में इस समय गुरुग्राम और फरीदाबाद पूरी तरह मेट्रोपॉलिटन सिटी की श्रेणी में आते हैं। इनमें उद्योग, मेट्रो रेल और आबादी के मानक पूरे होते हैं। जबकि, आबादी और उद्योग के हिसाब से पंचकूला भी मेट्रोपॉलिटन सिटी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या 3,06,000 है।

Latest News Latest Media Community