हरियाणा कांग्रेस ने 9 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

हरियाणा कांग्रेस ने 5 पूर्व विधायकों समेत 9 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के कारण की गई है, जिसमें निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेता शामिल हैं।

हरियाणा कांग्रेस ने 9 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

हरियाणा कांग्रेस ने 5 पूर्व विधायकों सहित 9 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर, पानीपत से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, आरक्षित सीट नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक राजकुमार वाल्मीकि, हथिन से पूर्व विधायक हर्ष कुमार और तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर को निष्काषित किया है। इसके अलावा पुंडरी विधानसभा से सतबीर भाना, बरोदा से कपूर नरवाल, उचाना से वीरेंद्र गोदिया और बवानी खेड़ा से सतबीर काे भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

कल 13 नेताओं को निष्कासित किया था कांग्रेस ने 27 सितंबर को भी 13 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था। इनमें कलायत विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही अनीता ढुल, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, आरक्षित सीट गुहला से नरेश ढांडे, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह ढुुल और सुनीता बट्‌टन शामिल हैं। आरक्षित विधानसभा सीट निलोखेड़ी से राजीव गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, उचानां कलां से दिलबाग सांडिल, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, आरक्षित सीट बवानी खेड़ा से सतबीर रतेड़ा और पृथला विधानसभा से नीत मान को भी पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित किया गया है। इससे पहले पार्टी ने अंबाला कैंट से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरीं चित्रा सरवारा और बहादुरगढ़ सीट से टिकट कटने पर नाराज हुए राजेश जून पर कार्रवाई की थी। पार्टी ने इन दोनों ही नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। कुल मिलाकर कांग्रेस ने अब तक 25 नेताओं पर कार्रवाई की है।

 ये नेता निर्दलीय लड़ रहे जींद से प्रदीप गिल को कांग्रेस से टिकट का दावेदार माना जा रहा था। वहीं, दिलबाग संडील उचाना विधानसभा से कांग्रेस के दावेदारों की लिस्ट में शामिल थे, लेकिन कांग्रेस ने जींद विधानसभा से महावीर गुप्ता को और उचाना से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने निर्दलीय पर्चे दाखिल कर दिए। इसके अलावा भिवानी की बवानी खेड़ा सीट सतबीर रतेरा, फरीदाबाद की पृथला सीट से नीतू मान, पानीपत की शहरी विधानसभा सीट से निष्कासित की गई रोहिता रेवड़ी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। चित्रा पर सबसे पहले कार्रवाई सबसे पहले कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेता चित्रा सरवारा को निकाला। उन्होंने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर अंबाला कैंट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

अंबाला कैंट से पार्टी ने परविंदर परी को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज यहां से उम्मीदवार हैं। बता दें कि चित्रा सरवारा अंबाला सिटी से कांग्रेस कैंडिडेट निर्मल सिंह की बेटी हैं। ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा में कांग्रेस का मेनिफेस्टो:OPS बहाली, महिलाओं को हर महीने ₹2 हजार देने और 25 लाख तक फ्री इलाज का वादा; सैलजा-सुरजेवाला गैरहाजिर हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 पन्ने का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसे चंडीगढ़ में चुनाव ऑब्जर्वर अशोक गहलोत, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जारी किया। हालांकि इस दौरान सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला गैरहाजिर रहे। 

Latest News Latest Media Community