हरियाणा CM हाउस समेत VIP घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर:अनिल विज का ऐलान; बोले- जल्द टेंडर करेंगे, प्रीपेड-पोस्टपेड का मिलेगा विकल्प

हरियाणा में जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टेंडर होंगें। प्रथम चरण में सीएम हाउस, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके पश्चात आम उपभोक्ताओं तक इस योजना को विस्तारित किया जाएगा। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

हरियाणा CM हाउस समेत VIP घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर:अनिल विज का ऐलान; बोले- जल्द टेंडर करेंगे, प्रीपेड-पोस्टपेड का मिलेगा विकल्प

हरियाणा में जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टेंडर होंगें। प्रथम चरण में सीएम हाउस, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके पश्चात आम उपभोक्ताओं तक इस योजना को विस्तारित किया जाएगा। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली मीटर में भी उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे।

उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, सोसायटीज में भी प्रत्येक व्यक्ति को स्मार्ट मीटर देने के संबंध में विचार चल रहा है। बकाया वसूली के संबंध में जल्द होगी बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टेंडर होंगें। वहीं उन्होंने कहा कि “मैंने उस समय ही कहा था कि 3 माह के भीतर वसूली की प्रगति पर समीक्षा बैठक की जाएगी और बहुत जल्द इस विषय पर विस्तृत बैठक आयोजित कर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।

 रिकवरी के लिए सख्ती होगी मंत्री ने बताया कि बिजली बकाया से जुड़े कई मामले न्यायालयों में भी लंबित हैं और इन पर तेजी से कार्रवाई के लिए विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकारी भवनों और संस्थानों में बकाया राशि के सवाल पर उन्होंने कहा कि “सरकारी व अन्य सभी भवनों में बिजली की बकाया राशि की वसूली सख्ती से की जाएगी और भुगतान में आना-कानी होने पर कानून अनुसार कार्रवाई होगी। सोलर पावर हाउस पर कार्य जारी

Latest News Latest Media Community