श्रद्धा .भक्तों ने भगवान के रथ को खींचकर कमाया पुण्य:भगवान जगन्नाथ के साथ देवी सुभद्रा व भगवान बलभद्र को विराजित कर निकाली भव्य रथयात्रा

भास्कर न्यूज | अम्बाला श्रीकृष्ण भक्ति प्रचार समिति व ट्रस्ट मंदिर श्री राधे श्याम सोसाइटी ने पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। इसमें भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। रथयात्रा का शुभारंभ श्री राधे श्याम मंदिर नजदीक पुराना सिविल अस्पताल के पास से हुआ।

श्रद्धा .भक्तों ने भगवान के रथ को खींचकर कमाया पुण्य:भगवान जगन्नाथ के साथ देवी सुभद्रा व भगवान बलभद्र को विराजित कर निकाली भव्य रथयात्रा

भास्कर न्यूज | अम्बाला श्रीकृष्ण भक्ति प्रचार समिति व ट्रस्ट मंदिर श्री राधे श्याम सोसाइटी ने पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। इसमें भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। रथयात्रा का शुभारंभ श्री राधे श्याम मंदिर नजदीक पुराना सिविल अस्पताल के पास से हुआ। यह शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार, बस्ती राम बाजार से वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। रथयात्रा का शुभारंभ अनिल भटनागर और अनुभव अग्रवाल ने किया।

रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ का रथ बड़ा ही भव्य तैयार कराया गया, जिसमें भगवान जगन्नाथ के साथ देवी सुभद्रा, भगवान बलभद्र भी विराजित रहे। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान के रथ को खींचकर पुण्य कमाया। यात्रा में संकीर्तन करते हुई भजन मंडली ने अलग ही भक्तिमय माहौल तैयार कर दिया था, जिसकी धुन पर हर कोई झूमता नजर आया। साथ ही रथयात्रा में बैंड-बाजे और जुगल किशोर आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग निवेदित करके प्रसाद वितरण किया गया। कैंट में श्री भक्त बांधव सोसाइटी ने कराधान में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली।

यात्रा में स्वयं जगन्नाथपुरी से पधारे भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा के साथ सुदर्शन चक्र विद्यमान थे। श्री कुंजबिहारी गौड़ीय मठ की ओर से इस शोभायात्रा का आयोजन हर साल किया जाता है। यात्रा का शुभारंभ श्रीपाद भक्ति वेदांत सिद्धांत महाराज के दिशा निर्देश पर वृंदावन से आए श्रीपाद वासुदेवदास, श्रीपाद केशवदास एवं श्रीपाद ब्रज प्रभु द्वारा किया गया। सबसे पहले जगन्नाथ के सामने सर्जन किया गया। नृत्य एवं कीर्तन से उनका स्वागत किया गया। पूरा गांव हरे कृष्ण महामंत्र और हरि बोल की ध्वनि से गूंज उठा। भक्तों ने श्री जगन्नाथ जी के रथ का दर्शन प्राप्त किया। महाराज ने कहा कि जो भगवान जगन्नाथ को रथ पर विराजित हुए देखते हैं उनको जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।श्री जगन्नाथ भगवान जी के विशेष स्वरूप हैं। रथयात्रा में दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, अम्बाला के भक्तों ने भाग लिया। यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग निवेदित करके प्रसाद वितरण किया गया।

Latest News Latest Media Community