रोहतक में हुई रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस सेल की मीटिंग:बदन सिंह बने प्रधान, भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- मांगों पर नहीं की बात
रोहतक की आर्य चौपाल में रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड डीएसपी राज सिंह फोगाट ने की। वहीं स्टेट के उपाध्यक्ष देव राज नांदल और देवी सिंह देशवाल की देखरेख में रोहतक की ईकाई का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। मीटिंग के दौरान रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस सेल के प्रधान के रूप में बदन सिंह तोमर को चुना गया। वहीं जगदीश हुड्डा और कैलाश चंद्र भारद्वाज को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया। वाइस प्रेसीडेंट आजाद सिंह राठी, सुरजीत सिंह बल्हारा, सतनारायण हुड्डा, नारायण सिंह बने। दयानंद छिल्लर को महासचिव व राजेन्द्र सिंह शर्मा को मीडिया को ऑर्डिनेटर चुना गया। भाजपा ने नहीं की मांगों पर सुनवाई रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस सेल के स्टेट वाइस प्रेसीडेंट देव राज नांदल ने सर्वसम्मति से चुनाव करने के लिए सभी रिटायर्ड कर्मचारियों का धन्यवाद किया। नए ऑफिस बीयर्स को बधाई दी। उन्होंने सभी पेंशनर्स को कहा की भाजपा सरकार ने 10 वर्ष बेकार कर दिए। उनकी मांगे मानना तो दूर की बात, कभी मांगों पर बातचीत भी नहीं की। बल्कि कई मांग जो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष रखकर मनवाई थी, उनको भी रद्द करने का काम किया है। नांदल ने आह्वान किया कि अब बदला लेने का समय आ गया है। वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे।