रोहतक में विधायक के घर पानी पर हंगामा:सुबह 4 बजे पहुंची महिलाएं, डेढ़ घंटे खटखटाया दरवाजा

रोहतक के पाड़ा मोहल्ला की महिलाओं ने पानी की किल्लत को लेकर शुक्रवार सुबह बड़ा विरोध जताया। महिलाएं पार्षद कपिल नागपाल के साथ मिलकर विधायक भारत भूषण बतरा के घर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे तक गेट के बाहर खड़ी रहकर नारेबाजी करती रहीं। उनकी मांग थी कि इलाके में तुरंत पानी की सप्लाई

रोहतक में विधायक के घर पानी पर हंगामा:सुबह 4 बजे पहुंची महिलाएं, डेढ़ घंटे खटखटाया दरवाजा

रोहतक के पाड़ा मोहल्ला की महिलाओं ने पानी की किल्लत को लेकर शुक्रवार सुबह बड़ा विरोध जताया। महिलाएं पार्षद कपिल नागपाल के साथ मिलकर विधायक भारत भूषण बतरा के घर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे तक गेट के बाहर खड़ी रहकर नारेबाजी करती रहीं। उनकी मांग थी कि इलाके में तुरंत पानी की सप्लाई शुरू की जाए। महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आ रहा, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

वे रोज सुबह 3 बजे से पानी के लिए भटकती हैं और आज तो साढ़े 4 बजे से विधायक का दरवाजा खटखटा रही थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं का कहना है कि पानी के बिना हालात बेहद खराब हो गए हैं और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। गंदे पानी की हो रही सप्लाई महिलाओं ने बताया कि पाड़ा मोहल्ला में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। सुबह 3 बजे पानी आता है, जिसके कारण सुबह 3 बजे उठना पड़ता है।

उसके बाद साढे 3 बजे पानी आता है, जो बिल्कुल गंदा है और मात्र 15 मिनट बाद ही बंद हो जाता है। पिछले 4 दिन से तो पानी की सप्लाई ही नहीं हो रही। विधायक नहीं निकले बाहर, वापस लौटी महिलाएं पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि सुबह पानी की समस्या को लेकर महिलाएं विधायक बीबी बतरा के घर सुबह साढे 4 बजे गई थी, लेकिन 6 बजे तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी विधायक बाहर नहीं निकले।

इसके बाद विवश होकर महिलाएं वापस लौट गई। सुबह दरवाजा बजाने का कौन सा मतलब विधायक भारत भूषण बतरा ने ग्रीवेंस मीटिंग में कहा कि सुबह साढे 4 बजे घर आकर दरवाजा बजाने का कौन सा मतलब है। पानी की समस्या क्या सुबह दरवाजा बजाने से हल हो जाएगी। दिन में आकर भी अपनी समस्या बता सकते हैं। पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Latest News Latest Media Community