रोहतक में नेशनल स्कूल हॉकी गेम्स 22 से, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे खिलाड़ी, एडीसी ने तैयारियों को लेकर की बैठक

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 22 से 27 नवंबर तक 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी (लड़के व लड़कियां) अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। एडीसी नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। प्रत्येक राज्य से 45 खिलाड़ियों का दल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगा। अब तक 32 टीमों द्वारा इस प्रतियोगिता में शामिल होने की स्वीकृति दी गई है। सभी प्रतिभागी 21 नवंबर को रोहतक पहुंचेंगे, जिनके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के दृष्टिगत इन खिलाड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। चिकित्सा अधिकारी एंबुलेंस समेत रहें तैनात उप मंडलाधीश आशीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को इस प्रतियोगिता के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रतियोगिता के आयोजन स्थल तथा खिलाडि़यों ठहरने के स्थान पर चिकित्सा अधिकारी सहित एम्बुलेंस तैनात करे। पुलिस विभाग महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात करे। नगर निगम द्वारा स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई तथा जनस्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शौचालयों के व्यवस्था की जाए। जनस्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाए शुद्ध जल उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि टैंकर पूरी तरह साफ हों तथा खिलाड़ियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक पर्याप्त संख्या में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए। उन्होंने दादा लख्मी चंद प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों के ठहरने के लिए फ्लैट उपलब्ध करवाए जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्किट हाऊस में पर्याप्त कमरे आरक्षित किए जाए।

रोहतक में नेशनल स्कूल हॉकी गेम्स 22 से, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे खिलाड़ी, एडीसी ने तैयारियों को लेकर की बैठक

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 22 से 27 नवंबर तक 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी (लड़के व लड़कियां) अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। एडीसी नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। प्रत्येक राज्य से 45 खिलाड़ियों का दल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगा।

अब तक 32 टीमों द्वारा इस प्रतियोगिता में शामिल होने की स्वीकृति दी गई है। सभी प्रतिभागी 21 नवंबर को रोहतक पहुंचेंगे, जिनके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के दृष्टिगत इन खिलाड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। चिकित्सा अधिकारी एंबुलेंस समेत रहें तैनात उप मंडलाधीश आशीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को इस प्रतियोगिता के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रतियोगिता के आयोजन स्थल तथा खिलाडि़यों ठहरने के स्थान पर चिकित्सा अधिकारी सहित एम्बुलेंस तैनात करे। पुलिस विभाग महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात करे। नगर निगम द्वारा स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई तथा जनस्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शौचालयों के व्यवस्था की जाए। जनस्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाए शुद्ध जल उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था की जाए।

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि टैंकर पूरी तरह साफ हों तथा खिलाड़ियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक पर्याप्त संख्या में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए। उन्होंने दादा लख्मी चंद प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों के ठहरने के लिए फ्लैट उपलब्ध करवाए जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्किट हाऊस में पर्याप्त कमरे आरक्षित किए जाए।

Latest News Latest Media Community