रोहतक में डॉक्टर का बेटा लापता

रोहतक जिले में एक डॉक्टर के बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। जो झज्जर जिले के साल्हावास में अपनी रिश्तेदारी में रहता है और वहां पढ़ाई करता है। जो अपने परिवार वालों से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान वह गायब हो गया। जिसकी तलाश करने के बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

रोहतक में डॉक्टर का बेटा लापता

रोहतक जिले में एक डॉक्टर के बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। जो झज्जर जिले के साल्हावास में अपनी रिश्तेदारी में रहता है और वहां पढ़ाई करता है। जो अपने परिवार वालों से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान वह गायब हो गया। जिसकी तलाश करने के बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। रोहतक के महम स्थित वार्ड नंबर 2 निवासी राजेश कुमार ने महम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि वे चरखी दादरी में आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर पद पर तैनात हैं।

वहीं उनके पास 2 बच्चे (बड़ी लड़की व छोटा लड़का) है। उसका लड़का आदित्य 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वहीं पढ़ाई के सिलसिले में उनकी रिश्तेदारी में झज्जर जिले के साल्हावास में रहता है और वहीं पर पढ़ाई करता है। घर से लापता हुआ बच्चा उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसका करीब 16 वर्षीय बेटा आदित्य साल्हावास से अपने घर महम आया हुआ था। कुछ समय के लिए ही घर आया था, लेकिन इसी दौरान दोपहर को वह घर से बाहर चला गया और वापस नहीं आया। उनका बेटा बिना कुछ बताए लापता हो गया। जिसके बाद सभी ने बच्चे की तलाश करनी शुरू कर दी। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी केस दर्ज करके बच्चे की तलाश आरंभ कर दी।

Latest News Latest Media Community