रोहतक निकाय चुनाव में दिग्गजों की एंट्री:भाजपा के लिए सीएम नायब सैनी तो कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा मैदान में उतरे

हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की तरफ से दिग्गजों की एंट्री हो गई है। भाजपा मेयर उम्मीदवार के लिए सीएम नायब सैनी तो कांग्रेस मेयर उम्मीदवार के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा मैदान में उतर चुके है। भाजपा उम्मीदवार रामअवतार वाल्मीकि के लिए 24 फरवरी को सीएम नायब सैनी चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे है।

रोहतक निकाय चुनाव में दिग्गजों की एंट्री:भाजपा के लिए सीएम नायब सैनी तो कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा मैदान में उतरे

हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की तरफ से दिग्गजों की एंट्री हो गई है। भाजपा मेयर उम्मीदवार के लिए सीएम नायब सैनी तो कांग्रेस मेयर उम्मीदवार के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा मैदान में उतर चुके है। भाजपा उम्मीदवार रामअवतार वाल्मीकि के लिए 24 फरवरी को सीएम नायब सैनी चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे है। उनके साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहेंगे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सूरजमल के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा चुनाव मैदान में उतरे है।

अब देखना है कि कौन सा दिग्गज किस पर भारी पड़ेगा। चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही बैठक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निकाय चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस के सभी पार्षद उम्मीदवारों व मेयर उम्मीदवार के साथ चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर चुनाव प्रचार में जुट जाने के निर्देश दिए है, ताकि बहुमत के साथ जीत दर्ज कर शहर की सरकार बनाई जा सके। सीएम के आने की तैयारी में जुटी भाजपा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीएम नायब सैनी के 24 फरवरी को रोहतक आने के कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।

भाजपा खेमे में रामअवतार वाल्मीकि को जिताने के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कंधों पर भारी जिम्मेदारी है, क्योंकि रोहतक की चारों विधानसभाओं में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। दिग्गजों के उतरने से चुनाव पर पड़ेगा असर भाजपा की तरफ से सीएम नायब सैनी के निगम चुनाव मैदान में उतरने से ओबीसी वर्ग व एससी वर्ग को साधने का प्रयास किया जाएगा। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कारण शहरी वोटर व आउटर वोट बैंक को साधने की कोशिश है। ऐसे में दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Latest News Latest Media Community