राहुल गांधी की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा जारी, बहादुरगढ़ से शुरू हुआ दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा झज्जर के बहादुरगढ़ से शुरू हुई। यात्रा के दौरान वह लोगों से मिले और जनसभाएं संबोधित करेंगे। जानें यात्रा की मुख्य बातें और कार्यक्रम।

राहुल गांधी की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा जारी, बहादुरगढ़ से शुरू हुआ दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरे दिन की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा जारी है। यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे झज्जर के बहादुरगढ़ से शुरू गुई। उन्होंने गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा। उनके साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा मौजूद हैं।

यात्रा बहादुरगढ़ के बाद सोनीपत के पांच हलकों को कवर करते हुए गोहाना पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी दोपहर को सोनीपत सिटी और शाम को गोहाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीते कल (30 सितंबर) राहुल गांधी की यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू हुई थी, जो कुरुक्षेत्र के थानेसर में जाकर खत्म हुई थी।

Latest News Latest Media Community