भाजपा को फिर रोहतक में झटका, बी बी बत्तरा बढ़ा रहे रोहतक में कांग्रेस का कुनबा

भाजपा विभिन्न प्रकोष्ठों के एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस मे हुए शामिल, रोहतक में नेताओं का सम्मान करते बी बी बत्तरा, बी बी बत्तरा बढ़ा रहे रोहतक में कांग्रेस का कुनबा, भाजपा को फिर रोहतक में झटका,

भाजपा को फिर रोहतक में झटका,  बी बी बत्तरा बढ़ा रहे रोहतक में कांग्रेस का कुनबा

भाजपा को फिर रोहतक में झटका

जनता का विश्वास खोया भाजपा ने, कांग्रेस बड़े बहुमत से जीत हासिल करेगी :बत्तरा 
रोहतक 13 सितंबर! रोहतक में भाजपा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, विभिन्न प्रकोष्ठों के एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी ने आज भारत भूषण बत्तरा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा! कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि भाजपा जनता से अपना विश्वास खो चुकी है, कांग्रेस एक बड़े बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है! जिला बार में आज अधिवक्ताओं के बीच वोट मांगने पहुंचे बत्तरा का अधिवक्ताओ ने जबरदस्त अभिनन्दन किया!

आम-आदमी-पार्टी-को-बड़ा-झटका-प्रदेश-सचिव-ने-सैकड़ों-समर्थकों-के-साथ-कांग्रेस-का-हाथ-थामा

एडवोकेट भारत भूषण बत्तरा आज रोहतक बार में अधिवक्ता साथियों के बीच वोट की अपील करने पहुँचे! उन्होंने कहा कि  कांग्रेस कार्यकाल में हरियाणा ने विकास की बुलंदियों को छुआ! हुड्डा सरकार ने हरियाणा में उद्योगों के लिए एक विशेष माहौल तैयार किया, अनेक बड़ी इंडस्ट्री हरियाणा में स्थापित हुई, हरियाणा को एजुकेशन का हब बनाया! हुड्डा सरकार ने हरियाणा को एक नया रूप दिया! इसके विपरीत पिछले साढ़े 9 वर्षों में  भाजपा की सरकार ने लोगों को केवल जुमले दिए! विकास के मामले में हरियाणा दिन प्रतिदिन पिछड़ता चला गया! पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि पोर्टल की भाजपा सरकार ने जनता को हर मामले में बुरी तरह रुलाने का काम किया! अब जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करके भाजपा को इस चुनाव में जवाब देने जा रही है! इससे पहले बार आगमन पर प्रधान अरविंद श्योरान, लोकेंद्र फोगाट, भगत सिंह मलिक, जोगिंदर नांदल, महासचिव दीपक हुड्डा,हर्षवर्धन मलिक आदि ने  बत्तरा का अभिनंदन किया! 

पूर्व-मंत्री-और-भाजपा-ओबीसी-मोर्चा-प्रदेश-अध्यक्ष-कर्णदेव-कंबोज-कांग्रेस-में-शामिल

रोहतक में आज भाजपा को लगा बड़ा झटका लगा! 
भाजपा को आज उसे समय बड़ा झटका लगा जब विभिन्न प्रकोष्ठों के एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए! विधायक भारत भूषण बत्तरा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया! भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद शर्मा, रोहतक लोकसभा आईटी प्रमुख प्रवीण मुदगिल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कौशिक, सोमारिया मंडल से भारत भूषण शर्मा, राजीव दहिया, ओबीसी मोर्चा जिला सचिव महेंद्र जांगड़ा, कर्मवीर राठी, सीनू वत्स,ओमपाल शर्मा,नरेंद्र कौशिक, हरिभगत पटवारी आदि प्रमुख रहे!

भाजपा विभिन्न प्रकोष्ठों के एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस मे हुए शामिल 

बी बी बत्तरा बढ़ा रहे रोहतक में कांग्रेस का कुनबा

सम्मान करते बी बी बत्तरा

Latest News Latest Media Community