बांसुरी स्वराज ने रोहतक में किया भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला का समर्थन, कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने रोहतक में भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला के समर्थन में सभा की। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल का दुर्भाग्य बदलने का समय आ गया है। जानें उनके मुख्य बिंदु और चुनावी रणनीति।

बांसुरी स्वराज ने रोहतक में किया भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला का समर्थन, कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली की सांसद एवं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज सोमवार को रोहतक पहुंची। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला के समर्थन में गांव लाहली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि 15 साल का जो दुर्भाग्य है, उसे बदलने का समय आ गया है। विकास के कार्यक्रमों पर पूर्ण विराम लगा रखा है। अब इस भाजपा को ना जिताने के श्राप को तोड़िए और छोड़िए। साथ ही बांसुरी स्वराज ने दावा किया कि रेनू डाबला को कलानौर से जीतने के बाद मंत्री भी बनना है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि वे यहां की भांजी भी है और ननद भी, बहन भी हूं। खाली हाथ भेजोगे क्या। खाली हाथ तो नहीं जाऊंगी। अगर खाली हाथ गई तो नाक कट जाएगी। इस दौरान बांसुरी स्वराज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का हर व्यक्ति को होता है। वे दिल्ली से आती हैं। भारत सरकार ने आयुष्मान योजना लागू की है। लेकिन दिल्ली में डबल इंजन की सरकार नहीं है। तो इसका असर यह हुआ कि हरियाणा का व्यक्ति दिल्ली के अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन दिल्ली का व्यक्ति नहीं करवा सकता।

अगर डबल इंजन सरकार होती तो दिल्ली के लोगों को भी इसका लाभ मिलता। कांग्रेस पर साधा निशाना बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस की जहां-जहां सरकार है, वहां किए गए वादे पूरे नहीं किए। रोजगार का दावा करने वाले राहुल गांधी कर्नाटक में कहां गए, जहां वादा पूरा नहीं किया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार बनेगी तो 2 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हरियाणा में इस बार भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

Latest News Latest Media Community