बहादुरगढ़ में जागरूकता शिविर में 400 किसानों की भागीदारी:प्राकृतिक खेती पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, पराली न जलाने की दिलाई शपथ

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय किसान जागरूकता शिविर में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में मुख्य अतिथि एसडीएम नसीब कुमार की उपस्थिति में विभिन्न कृषि विशेषज्ञों ने किसानों का मार्गदर्शन किया। सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी विषय विशेषज्ञ रमेश कुमार ने प्राकृतिक खेती के लाभों पर प्रकाश डाला, जबकि खंड कृषि अधिकारी राकेश राणा ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी गौरव प्रकाश सिंह ने 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' योजना के बारे में बताया। कृषि विकास अधिकारी प्रताप मलिक ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता समझाई। वहीं सतबीर सिंह ने फसल रोगों और उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की। कृषि सुपरवाइजर भी रहे शामिल शिविर में किसानों को जैविक खेती, पोषक अनाज उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। विशेष रूप से, सभी किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई गई। करीब 400 किसानों ने शिविर में भाग लेकर विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कई कृषि विशेषज्ञ, एटीएम और कृषि सुपरवाइजर भी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों का मार्गदर्शन किया।

Latest News Latest Media Community