नवीन जयहिंद से मिले PGIMS कर्मचारी:HKRN के अंतर्गत नौकरी लगाने की मांग, 12 को राज्यपाल व मंत्री से मिलेंगे
रोहतक के सेक्टर 6 स्थित तंबू में जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद से मिलने रविवार को PGIMS के ठेकेदार के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्या नवीन जयहिंद के समक्ष रखी। कर्मचारियों ने कहा कि 10-15 सालों से पीजीआई में काम कर रहे हैं
रोहतक के सेक्टर 6 स्थित तंबू में जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद से मिलने रविवार को PGIMS के ठेकेदार के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्या नवीन जयहिंद के समक्ष रखी। कर्मचारियों ने कहा कि 10-15 सालों से पीजीआई में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें HKRN के तहत नहीं लगाया गया। जिस कारण उनका शोषण किया जा रहा है। पीजीआई के कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने हरियाणा में ठेका प्रथा बंद करने की घोषणा की हुई है और सरकार द्वारा अब एचकेआरएन के तहत सभी विभागों में भर्ती किया जा रहा है।
लेकिन जिस कंपनी ने पीजीआई में ठेका लिया हुआ है उस कंपनी के द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जबकि एचकेआरएन के तहत कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी दी जा रही है, जबकि ठेकेदार के द्वारा उन्हें कम सैलरी दी जा रही है। जिससे ठेकेदार द्वारा करोंड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है और उनकी कई महीनों की सैलरी भी बकाया है जो ठेकेदार द्वारा नहीं दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री समस्या का करें समाधान जयहिंद ने कच्चे कर्मचारियों की सभी समस्याओं को सुना और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और सरकार को अपील करने के साथ साथ पूरे मामले को सुलझाने के साथ कर्मचारियों की समस्या की तह तक जाने की बात कही।
ताकि पीजीआई में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों का शोषण ना हो। इस मामले के पीछे जो नेता हैं वे सुधर जाएं जयहिंद ने कर्मचारियों का शोषण कर रही पीजीआई का ठेका लेने वाली कंपनी के साथ-साथ पर्दे के पीछे से सहयोग दे रहे किसी भी नेता जी को भी चेताया कि अगर किसी पार्टी का कोई नेता जो सैकड़ों कर्मचारियों की कम सैलरी के नाम पर शोषण कर रहा है और करोड़ो रुपए के घोटाले में शामिल है या तो अपने आप में सुधार कर ले और कच्चे कर्मचारियों का कंपनी के माध्यम से शोषण बंद कर दे या फिर आंदोलन के लिए तैयार रहे।



