चुनावी टूरिज्म पर आए बीजेपी नेता दूषित पेयजल सप्लाई, घोटालो पर चुप क्यों :बत्तरा

बत्तरा आज शोरी क्लॉथ मार्केट में व्यापारियों के बीच जनसंपर्क कर रहे थे! उन्होंने कहा कि रोहतक में रोज पत्रकार वार्ता कर रहे भाजपा के केंद्रीय मंत्री यह बताएं कि क्या उनके इलाकों में भी लोग दूषित जल पी रहे है?

चुनावी टूरिज्म पर आए बीजेपी नेता दूषित पेयजल सप्लाई, घोटालो पर चुप क्यों :बत्तरा

रोहतक: विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा प्रतिदिन चुनावी टूरिज्म पर रोहतक पहुंच रहे भाजपा नेता अमृत घोटाले, दूषित पेयजल सप्लाई, जैसे मुद्दों पर चुप क्यों है? उन्होंने कहा भाजपा अब कुछ भी कहे, लेकिन जनता अब किसी बहकावे में आने वाली नहीं है! 
बत्तरा आज शोरी क्लॉथ मार्केट में व्यापारियों के बीच जनसंपर्क कर रहे थे! उन्होंने कहा कि रोहतक में रोज पत्रकार वार्ता कर रहे भाजपा के केंद्रीय मंत्री यह बताएं कि क्या उनके इलाकों में भी लोग दूषित जल पी रहे है? उन्होंने कहा कि रोहतक के साथ भाजपा सरकार ने जो सौतेला व्यवहार किया है, अब लोग उसका जवाब देंगे!

उन्होंने कहा कि कोई वर्ग ऐसा नहीं जो भाजपा सरकार के कुशासन का शिकार ना हुआ हो ! शहर को जन सुविधाओं के नाम पर  जीरो बना दिया! उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं को कभी रोहतक का दर्द दिखा ही नहीं!

 
बत्तरा ने कहा शहर को जाम मुक्त करने के लिए हुड्डा सरकार ने जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की थी, भाजपा सरकार उसमें मुनाफा देखने लगी! परिणाम स्वरुप काठमंडी हो या अन्य बाजार उन्होंने स्थानांतरण प्रक्रिया में रुचि ही नहीं दिखाई! बत्तरा ने कहा रोहतक के लोग भरोसा रखें  कांग्रेस की सरकार बनते ही उनके एक-एक मुद्दे को हल किया जाएगा! उन्होंने कहा पूरे प्रदेश की राजनीतिक हवा बदल रही है, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिसमें रोहतक की भागीदारी सबसे ज्यादा होगी!

Latest News Latest Media Community