₹5 करोड़ फिरौती मांगने वाले बदमाशों का एनकाउंटर:सोनीपत में 3 अरेस्ट, 2 को लगी गोली; किडनैप कर व्यापारी की बनाई थी अश्लील VIDEO

हरियाणा के सोनीपत जिले में STF और CIA गोहाना की टीम से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा खोल दिया। पुलिस टीमों की इस कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया,

जबकि इनके तीसरे साथी को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी बदमाश गोहाना के व्यापारी नीटू डांगी के अपहरण और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में शामिल थे।

इन्होंने व्यापारी की अश्लील वीडियो भी बनाई थी, जिसे वायरल करने की धमकी दी थी। घायल हुए दोनों बदमाशों पर हत्या और हत्या प्रयास के अलावा रंगदारी मांगने के करीब 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। तीसरा बदमाश पंजाब के डेरा बस्सी का रहने वाला है। 

Latest News Latest Media Community