हरियाणा में CET के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई:साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाए, चेयरमैन बोले- हमने FIR कराई
हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 14 जून रात 11:59 तक आवेदन करे सकेंगे। वहीं 16 जून की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। CET के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन था।
हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 14 जून रात 11:59 तक आवेदन करे सकेंगे। वहीं 16 जून की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। CET के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन था। इस बीच CET के लिए फर्जी पोर्टल के बाद साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाए। इन पेजों पर CET रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने की अफवाह फैलाई गई। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। कमीशन का सोशल मीडिया पर कोई भी ऑफिशियल पेज नहीं है।
HSSC द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन... HSSC चेयरमैन की पोस्ट... चेयरमैन हिम्मत सिंह की CET पर 2 अहम बातें... विपक्ष ने पोर्टल को लेकर सवार उठाए... सांसद जयप्रकाश बोले- जीवत लोगों के भी डेथ सर्टिफिकेट मांग रहा पोर्टल हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कहा कि CET 2025 की घोषणा के बाद से ही सरल पोर्टल लगातार ठप पड़ा है। अब तकनीकी खामी इतनी बढ़ चुकी है कि पोर्टल जीवित माता-पिता के भी मृत्यु प्रमाण-पत्र मांग रहा है। यह केवल एक तकनीकी विफलता नहीं है, बल्कि हरियाणा के युवाओं के आत्मसम्मान और भविष्य के साथ किया गया गंभीर मजाक है। पिछले कुछ दिनों से पोर्टल क्रैश हो रहा है, और 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं बंद हैं, जिनमें जाति प्रमाण-पत्र जैसी अनिवार्य सेवाएं भी शामिल हैं, जिनके बिना छात्र फॉर्म नहीं भर सकते। दीपेंद्र हुड्डा ने उठाई थी टाइम बढ़ाने की मांग रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि प्रदेश में कई CET उम्मीदवारों को अपने OBC, OSC, DSC, निवास प्रमाण पत्र आदि प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मेरा प्रदेश सरकार और HSSC विभाग से निवेदन है कि इसे ध्यान में रखते हुए CET वन-टाइम रजिस्ट्रेशन के आवेदन की अंतिम तिथि को कम से कम 10 दिन बढ़ा दें, ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार केवल दस्तावेजों में देरी के कारण वंचित न रहे। चौटाला बोले- रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई जाए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने भी तारीखें बढ़ाने की मांग की थी, उन्होंने कहा था कि हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल की तकनीकी खामियों ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। ओटीपी न आने और बार-बार पोर्टल क्रैश होने के कारण लाखों युवा अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं। सरकार की इस नाकामी का ठीकरा अब छात्रों पर फोड़ा जा रहा है, जो बेहद अन्यायपूर्ण है। उन्होंने HSSC डिपार्टमेंट एवं प्रदेश सरकार से अनुरोध किया था कि इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सीईटी पंजीकरण के आवेदन की अंतिम तिथि को अगले 15 दिनों तक बढ़ाया जाए, ताकि कोई भी पात्र युवा परीक्षा से वंचित न रह जाए।



