हरियाणा में जॉइनिंग में देरी के बदले मिलेगी सैलरी:रिलीविंग डेट से मानी जाएगी नौकरी; साढ़े 13 हजार सरकारी कर्मचारियों को फायदा

हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D के नए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। 2023 में भर्ती हुए और 24 दिसंबर, 2024 को पोस्टिंग पाने वाले कर्मचारियों को अब नौकरी जॉइन करने में देरी की वजह से रुकी हुई सैलरी मिल जाएगी। सरकार ने कहा है कि जिस दिन उन्हें पुराने ऑफिस से रिलीव किया गया था, वही उनकी जॉइनिंग डेट मानी जाएगी।

हरियाणा में जॉइनिंग में देरी के बदले मिलेगी सैलरी:रिलीविंग डेट से मानी जाएगी नौकरी; साढ़े 13 हजार सरकारी कर्मचारियों को फायदा

हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D के नए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। 2023 में भर्ती हुए और 24 दिसंबर, 2024 को पोस्टिंग पाने वाले कर्मचारियों को अब नौकरी जॉइन करने में देरी की वजह से रुकी हुई सैलरी मिल जाएगी। सरकार ने कहा है कि जिस दिन उन्हें पुराने ऑफिस से रिलीव किया गया था, वही उनकी जॉइनिंग डेट मानी जाएगी। इससे उनकी नौकरी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। रुकी हुई सैलरी एक साथ आएगी।

इसे लेकर मानव संसाधन विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं। 2023 में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-D के 13,536 पदों के लिए नोटिफिकेशन निकाला था। इसके लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) हुआ था। नए कर्मचारियों के सामने 2 दिक्कतें आईं.... सरकार ने अब क्या निर्णय लिया... कर्मचारियों की सीधे CM के सामने मांग रही चूंकि ये नई नियुक्तियां थीं, इसलिए कर्मचारी यूनियनों का इस मामले में सीधा हस्तक्षेप नहीं था।

आमतौर पर कर्मचारी यूनियनें ऐसे मामलों में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन इस मामले में कर्मचारी सीधे तौर पर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत थे। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और वेतन संबंधी दिक्कतों को मुख्यमंत्री नायब सैनी और अन्य सरकारी माध्यमों के जरिए सरकार के सामने रखा। सरकार ने मामले की गंभीरता को समझा और मानव संसाधन विभाग को इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद यह राहत भरा आदेश जारी किया गया।

Latest News Latest Media Community