हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर एक्शन:सरकार ने बोर्ड सचिव हटाया; 10वीं के पेपर में 79 नकलची पकड़े, 3 पर्यवेक्षक हटाए
हरियाणा में बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले में सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा को हटा दिया है। उनकी जगह HCS अधिकारी डॉ. मुनीष नागपाल को सचिव लगाया गया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक चोपड़ा को रिलीव किया गया है।
हरियाणा में बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले में सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा को हटा दिया है। उनकी जगह HCS अधिकारी डॉ. मुनीष नागपाल को सचिव लगाया गया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक चोपड़ा को रिलीव किया गया है। चोपड़ा को 23 अक्टूबर 2024 को सरकार ने बोर्ड सचिव की जिम्मेदारी दी थी। सोमवार को 10वीं बोर्ड का इंग्लिश का पेपर हुआ।
इसमें 2.93 लाख बच्चे शामिल हुए। पेपर दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चला। राज्य में कुल 79 नकल में मामले पकड़े गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुन्हाना के पिनगवां में तैनात पर्यवेक्षक नावेद, फिरोजपुर झिरका में तैनात पर्यवेक्षक शाहिद हुसैन और चरखी दादरी के सारंगपुर में तैनात पर्यवेक्षक राजबीर सिंह को रिलीव कर दिया गया। नूंह के माउंट अरावली पब्लिक स्कूल में 34 फर्जी स्टूडेंट पकड़े गए हैं। ये दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। वहीं सोनीपत के बरोदा में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर कई युवकों ने नकल बनाई। दीवार पर चढ़कर उन्होंने कक्षाओं में पर्चियां भी फेंकी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 7 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर, झज्जर में छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। स्टूडेंट्स के जूते तक उतरवा दिए गए।
पिछली बार इसी केंद्र पर 10वीं का मैथ पेपर आउट हुआ था। नूंह में पुलिस ने युवकों को लाठियों से खदेड़ा नूंह में परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 (पहले धारा 144) का दायरा 100 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर किया गया। इस दायरे में आने वाले लोगों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा। इसके अलावा दीवारों पर कंटीले तार भी लगाए गए। नूंह में बनाए 59 परीक्षा केंद्रों पर एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे। बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने फिरोजपुर झिरका, नूंह सिटी और टपकन गांव के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीचर और अधिकारियों को गाइडलाइंस की पालना के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई टीचर, अधिकारी या छात्र नकल कराते पकड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नकल रोकने के लिए कई अफसर फील्ड में निकले।
फतेहाबाद में सुबह DC मनदीप कौर, SP आस्था मोदी और कैथल में SP राजेश कालिया ने खुद चेकिंग की। हरियाणा में नकल रोकने के इंतजाम के 3 PHOTOS... सुबह साढ़े 10 तक सेंटर खाली के आदेश सरकार ने आदेश दिए हैं कि जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षा होनी है, वहां सुबह 10.30 बजे तक ही पढ़ाई होगी। इसके बाद एग्जाम के लिए सेंटर खाली करना होगा। अभी तक एग्जाम के दौरान स्कूलों में स्टाफ रहता था। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिए हैं। शिक्षा बोर्ड का कहना है कि नकल रोकने के लिए 219 उड़नदस्ते पहले से ही बना रखे थे।
अब सभी सेंसिटिव परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी तैनात कर दिए गए हैं। इन ऑब्जर्वरों को निगरानी के साथ मौके पर ही कार्रवाई करने की शक्ति दी गई है। 10वीं-12वीं का पेपर हुआ था आउट 28 फरवरी को 10वीं का मैथ का पहला पेपर हो चुका है। हालांकि पेपर शुरू होने के चंद मिनटों में झज्जर और नूंह से पेपर आउट हो गया था। जिसके बाद जमकर नकल भी हुई। 27 फरवरी को भी 12वीं का इंग्लिश का पेपर आउट हो गया था। जिसके बाद CM नायब सैनी ने 4 DSP समेत 25 पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा नकल रोकने की जिम्मेदारी DC और SP को दे दी थी। 10वीं बोर्ड के पेपर से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें...



