हरियाणा के स्कूलों में कल से 3 दिन की छुट्‌टी:शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

हरियाणा के सभी स्कूलों में 12 अप्रैल यानी कल से लगातार तीन दिन छुट्‌टी रहेगी। इस बारे में शिक्षा विभाग ने पत्र जारी भी किया है। जिसमें सभी स्कूल संचालकों को तीन दिन स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा गया है। ऐसे में एडमिशन के समय में लगातार आ रहीं इन छुट्टियों की वजह से न केवल बच्चों की पढ़ाई शुरुआत में ही बाधित हो रही है, बल्कि स्कूलों में हो रहे दाखिलों पर भी असर पड़ेगा। अप्रैल में दाखिलों का दौर होता है, मगर इस बीच इस बार अप्रैल में कई त्योहार आ गए हैं। जिससे इस माह में कम ही दिन स्कूल खुल रहे हैं। अब शिक्षा विभाग ने एक लैटर जारी कर शनिवार से सोमवार तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हुए हैं। जिसके तहत 12 अप्रैल शनिवार को दूसरे शनिवार की छुट्‌टी रहेगी। वहीं 13 अप्रैल को रविवार की छुट्‌टी रहेगा। 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भी स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी । ऐसे में अब तीन दिन लगातार सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेशों की हो सख्ती से पालना इस बारे में शिक्षा विभाग की ओर से लिखा गया है कि प्राय यह देखने में आता है कि राजपत्रित अथवा अन्य घोषित अवकाशों के दौरान कुछ स्कूल पढ़ाई के अतिरिक्त क्रियाकलापों के लिए बच्चों को स्कूल में बुलाते हैं, जोकि गलत है। इसलिए यह भी आदेश दिए जाते हैं कि किसी भी क्रियाकलाप हेतु बच्चों को छुट्‌टी के दौरान स्कूल में न बुलाया जाए। उक्त मामले में किसी भी कोताही के लिए संबंधित स्कूल का मामला उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई के लिए स्कूल मुखिया स्वयं जिम्मेवार होगा।

Latest News Latest Media Community