हरियाणा की जेलों में बढ़ेगी कैदियों की खातिरदारी:लंच-डिनर में दाल-चावल-दही भी; ब्रेकफास्ट में बिस्किट-रस्क

हरियाणा की जेलों में कैदियों के डाइट चार्ट में सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके लिए जेल विभाग की ओर से सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जिसमें कैदियों के ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कुछ नई आइटमें व विकल्प जोड़े गए हैं। ब्रेकफास्ट में ब्रेड-रस्क व फैन के ऑप्शन भी मिल सकेंगे। इसके अलावा लंच और डिनर में रोटी

हरियाणा की जेलों में बढ़ेगी कैदियों की खातिरदारी:लंच-डिनर में दाल-चावल-दही भी; ब्रेकफास्ट में बिस्किट-रस्क

हरियाणा की जेलों में कैदियों के डाइट चार्ट में सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके लिए जेल विभाग की ओर से सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जिसमें कैदियों के ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कुछ नई आइटमें व विकल्प जोड़े गए हैं। ब्रेकफास्ट में ब्रेड-रस्क व फैन के ऑप्शन भी मिल सकेंगे। इसके अलावा लंच और डिनर में रोटी व मौसमी सब्जी के साथ दाल, चावल और दही भी शामिल रहेगा।

कैदियों के इस डाइट चार्ट में होने वाले इस बदलाव में करीब 11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक कैदियों पर औसतन खर्च के मामले में हरियाणा पहले ही आंध्रप्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है। इससे पहले सितंबर 2023 में तत्कालीन सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कैदियों की डाइट में 10 रुपए की बढ़ोतरी की थी। हालांकि तब डाइट चार्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

जेलों में कैंटीन भी, जहां अपने खर्च पर ब्रांडेड सामान भी खरीद रहे कैदी हरियाणा की जेलों में अभी ये चल रही वेलफेयर की स्कीमें... ट्रेनिंग कैंप खोला जा चुका करनाल में अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के लिए एक जेल एकेडमी का निर्माण करवाया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 21 मई को किया। वर्तमान समय में इस एकेडमी में 117 नए भर्ती वार्डन, सहायक अधीक्षक जेल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है।

पेट्रोल पंप से 54 करोड़ रुपए कमाए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से जिला जेल, कुरुक्षेत्र पर एक पेट्रोल पंप और CNG फिलिंग स्टेशन बना है। जिसमें पिछले वर्ष की कुल बिक्री 54 करोड़ रुपए के लगभग रही थी। कुरुक्षेत्र की तर्ज पर केंद्रीय जेल, अंबाला, केंद्रीय जेल-2, हिसार, जिला जेल यमुनानगर, जिला जेल करनाल, जिला जेल सोनीपत के पास भी पेट्रोल पंप खोले गए हैं। अब भिवानी, सिरसा, जींद, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में जेल के पेट्रोल पंप लगाने की मंजूरी मिल गई है।

Latest News Latest Media Community