हरियाणवी मॉडल की हत्या की इनसाइड स्टोरी:आरोपी शादीशुदा, पता लगा तो शादी से इनकार किया; मंगेतर का नाम हाथ पर गुदवाने से चिढ़ा
हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसकी लाश को नहर में फेंक दिया और फिर खुद नहर में कार समेत गिरने की कहानी रची। लेकिन, जब मॉडल सिम्मी की लाश सोनीपत के खरखौदा में मिली, तो इस ब्लाइंड केस का चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसकी लाश को नहर में फेंक दिया और फिर खुद नहर में कार समेत गिरने की कहानी रची। लेकिन, जब मॉडल सिम्मी की लाश सोनीपत के खरखौदा में मिली, तो इस ब्लाइंड केस का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया है कि जब शीतल को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, शीतल किसी विशाल नाम के लड़के से शादी करने वाली थी। उसने उसके नाम का टैटू भी हाथ पर गुदवाया था। यह बात आरोपी से सहन नहीं हुई, उसने शीतल को मार डाला। हाथ और छाती पर बने टैटू से शीतल की पहचान हुई। मॉडल की बहन के बयान के आधार पर अस्पताल में भर्ती बॉयफ्रेंड सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उसे पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि आरोपी सुनील पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि चाकू मारकर मॉडल की हत्या की। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक, आरोपी सुनील को शक था कि शीतल किसी और से बात करती है। वह शीतल से बातचीत करना और मिलना चाहता था, लेकिन शीतल उससे किनारा कर रही थी। इसी को लेकर उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कार में ही शीतल की हत्या कर दी।



