रोहतक में 3 होटलों में पुलिस की रेड:फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, देह-व्यापार का धंधा चलता मिला; 1 महिला और 3 युवक काबू किए

रोहतक में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार शाम बस स्टैंड और कोर्ट के पास 3 होटलों में छापेमारी की। एक महिला व 3 युवकों को देह व्यापार में संलिप्त पाया गया। रेड की अगुआई डीएसपी रवि खुंडिया ने की। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। होटलों में चल रहा था

रोहतक में 3 होटलों में पुलिस की रेड:फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, देह-व्यापार का धंधा चलता मिला; 1 महिला और 3 युवक काबू किए

रोहतक में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार शाम बस स्टैंड और कोर्ट के पास 3 होटलों में छापेमारी की। एक महिला व 3 युवकों को देह व्यापार में संलिप्त पाया गया। रेड की अगुआई डीएसपी रवि खुंडिया ने की। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। होटलों में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अप्पू घर और एमडीएन स्कूल के नजदीक होटलों में वेश्यावृत्ति का अवैध धंधा चल रहा है।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी रवि खुंडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर होटल की तरफ रवाना की। रेड के दौरान एक महिला व 3 लोगों को मौके से पकड़ा गया। होटल में फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा युवक एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि पुलिस टीम ने कोर्ट के पास, अप्पू घर व एमडीएन स्कूल के पास होटलों में फर्जी ग्राहक बनाकर व्यक्तियों को भेजा।

इसके बाद जैसे ही बात तय हुई पुलिस टीम ने इशारा मिलते ही होटलों में रेड मार दी और मौके से देह व्यापार में शामिल लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल एएसपी ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ आर्य नगर थाना व सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस देह व्यापार को लेकर सख्त कार्रवाई कर रही है।

Latest News Latest Media Community