रोहतक में देवीलाल जयंती पर सम्मान रैली:अभय चौटाला बोले- BJP सरकार बनने के जिम्मेदार बापू-बेटा; पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ नहीं आए

पूर्व डिप्टी पीएम स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की आज 112वीं जयंती पर गुरुवार को इनेलो ने सम्मान दिवस समारोह आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोहतक में आयोजित इस रैली को "रैला' नाम दिया गया। इसमें हरियाणा के साथ-साथ जम्मू, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना के अलावा लंदन और आसपास के राज्यों से भी कार्यकर्ता व नेता पहुंचे।

रोहतक में देवीलाल जयंती पर सम्मान रैली:अभय चौटाला बोले- BJP सरकार बनने के जिम्मेदार बापू-बेटा; पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ नहीं आए

पूर्व डिप्टी पीएम स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की आज 112वीं जयंती पर गुरुवार को इनेलो ने सम्मान दिवस समारोह आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोहतक में आयोजित इस रैली को "रैला' नाम दिया गया। इसमें हरियाणा के साथ-साथ जम्मू, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना के अलावा लंदन और आसपास के राज्यों से भी कार्यकर्ता व नेता पहुंचे। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रोफेसर संपत सिंह और अभय चौटाला पर सबकी नजर रही।

इनके अलावा मंच पर अर्जुन चौटाला, कांता चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला भी मौजूद रहे। तेलंगाना से पूर्व सांसद कविता, लंदन से काउंसलर रोहित अहलावत, जम्मू के डिप्टी CM सुरेंद्र भी कार्यक्रम में पहुंचे। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस कभी गरीबों, किसानों की सेवा नहीं कर सकती, वे सिर्फ राज करती हैं। इसलिए हरियाणा की जनता प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाए।

वहीं, पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कहा कि मुझे राजनीति में देवीलाल ही लाए थे। साथ ही कहा कि अभय चौटाला ने रोहतक में ये आयोजन कर बड़ा साहस दिखाया है। वहीं, अपने संबोधन के दौरान अभय चौटाला ने BJP, कांग्रेस के अलावा अपने भाई की पार्टी JJP पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जजपा का नाम तक लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने इनेलो सरकार बनने पर तीन काम पहली कलम से करने की बात कही।

हरियाणा में BJP सरकार बनने के जिम्मेदार बापू बेटा (भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा) हैं। कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में मंच पर हिसार के पूर्व AAP जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा भी इनेलो में शामिल हुए। रैली में महिलाओं की खास मौजूदगी देखने को मिली है। अधिकतर महिलाएं हरी चुनरी पहनकर देवीलाल के गीतों पर नाचीं। .

Latest News Latest Media Community