रोहतक में कल से शुरु होंगे नामांकन, सुबह 11 से 3 बजे तक कर पाएंगे दाखिल
हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी कर ली गई हैं। उम्मीदवार विधानसभा वाइज अपने एरिया में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल कर किए जा सकेंगे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी कर ली गई हैं। उम्मीदवार विधानसभा वाइज अपने एरिया में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल कर किए जा सकेंगे। चुनाव प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के समय रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में वाहनों और व्यक्तियों की संख्या भी निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन व उनके कार्यालय में उम्मीदवार के साथ उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति जा सकते हैं, जो उनके प्रस्तावक आदि हो सकते हैं।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ आने वाले सभी वाहनों का खर्चा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के चुनाव के खर्च में शामिल किया जाना अनिवार्य है। महत्वपूर्ण तिथियां - 5 सितंबर से 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। - 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। - 16 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। - 5 अक्टूबर को मतदान होगा। - 8 अक्टूबर को मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। 6-6 उड़नदस्तें व स्टेटिक्स सर्विलेंस टीमें गठित रोहतक के डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 6-6 उड़नदस्तें टीमें, 6-6 स्टेटिक्स सर्विलेंस टीमें, एक-एक वीडियो सर्विलेंस टीम व एक-एक वीडियो व्यूविंग टीम गठित की हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपए है। यहां दाखिल होंगे नामांकन पत्र महम विधानसभा के लिए महम स्थित उप मंडलाधीश का न्यायालय, गढ़ी- सांपला-किलोई विधानसभा रोहतक के लिए सांपला स्थित उप मंडलाधीश का कार्यालय, रोहतक विधानसभा के लिए रोहतक के उप मंडलाधीश का न्यायालय तथा कलानौर विधानसभा के लिए स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से आनलाइन नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बैलेट पेपर से करें मताधिकार का प्रयोग रोहतक डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के निर्देशानुसार आवश्यक वस्तुओं से संबंधित विभागों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक वस्तुओं से संबंधित विभागों को अधिसूचित किया गया है।
आयोग का प्रयास है कि इन विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार के प्रयोग का अवसर प्रदान किया जाए।



