रोहतक पुलिस के 70 जवान सम्मानित, पुलिकर्मियों ने दंगा निरोधक उपकरणों का बारिकी से किया अभ्यास

रोहतक की पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी हिमांशु गर्ग ने परेड की सलामी ली तथा पुलिस अधिकारियों/जवानों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान DSP अधीक्षक महम संदीप, DSP रजनीश, DSP मुख्यालय रवि खुंडिया व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। परेड मे जिला के सभी थाना प्रभारी, चौकी, पुलिस कार्यालय ऑफिस व जिला मे तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया।

रोहतक पुलिस के 70 जवान सम्मानित, पुलिकर्मियों ने दंगा निरोधक उपकरणों का बारिकी से किया अभ्यास

रोहतक की पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी हिमांशु गर्ग ने परेड की सलामी ली तथा पुलिस अधिकारियों/जवानों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान DSP अधीक्षक महम संदीप, DSP रजनीश, DSP मुख्यालय रवि खुंडिया व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। परेड मे जिला के सभी थाना प्रभारी, चौकी, पुलिस कार्यालय ऑफिस व जिला मे तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया। SP हिमांशु गर्ग ने परिवहन शाखा में मौजूद वाहनों का पुलिस लाइन में परेड के दौरान वाहनों का निरीक्षण किया। लॉ एंड आर्डर कंपनी को कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में अभ्यास कराया।

हरियाणा-चुनाव-को-लेकर-पुलिस-का-हाई-अलर्ट-सभी-पुलिसकर्मियों-की-छुटि्टयां-तत्काल-प्रभाव-से-रद्द

अभ्यास के दौरान जवानों ने दंगा निरोधक उपकरण लाठी-डंडा, कैन शिल्ड सहित जवानों को दंगा निरोधक उपकरण का बारिकी से अभ्यास कराया गया है। एसपी ने परेड के बाद अर्दली रुम लगाया, जिसमें जवानों की समस्याओं को सुना तथा मौका पर संभव हल किया। 70 पुलिसकर्मी सम्मानित परेड के दौरान एसपी ने सराहनीय काम करने वालों व वारदातों को जल्द हल करने वाले 70 जवानों/अधिकारियों को 29 हजार रुपए का नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

गणेश-चतुर्थी-का-महत्व

 सम्मानित होने वालों पीएसआई मनोज, एसआई राजेश को 3 नशा तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच करवाने पर 2 हजार रुपए का नगद इनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। एएसआई अनिल, मुख्य सिपाही जिले, मुख्य सिपाही चांद, सिपाही प्रवीण कुमार को 50 ग्राम हैरोइन सहित आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपए का नगद इनाम व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।

Latest News Latest Media Community