रोहतक पहुंची गुरु तेग बहादुर को समर्पित 'धर्म बचाओ यात्रा':भाजपा नेताओं ने किया स्वागत; चांदनी चौक तक जाएगी यात्रा, रास्ते में पौधे भी लगाए जा रहे
गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाली जा रही 'धर्म बचाओ यात्रा' रविवार को रोहतक के लाखनमाजरा स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंची। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने यात्रा में शामिल संगत का स्वागत किया। इस मौके पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 350 साल पहले दिल्ली के
गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाली जा रही 'धर्म बचाओ यात्रा' रविवार को रोहतक के लाखनमाजरा स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंची। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने यात्रा में शामिल संगत का स्वागत किया। इस मौके पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 350 साल पहले दिल्ली के चांदनी चौक में गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके साथियों को जबरन इस्लाम कबूल न करने के कारण मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर शहीद कर दिया गया था।
उन्हीं की स्मृति में यह यात्रा आनंदपुर साहिब से शुरू होकर दिल्ली के चांदनी चौक तक निकाली जा रही है। उन्होंने इस यात्रा को हिंदू-सिख एकता की प्रतीक बताते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान धर्म और मानवता की रक्षा के लिए था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यात्रा के दौरान संगत में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश देखने को मिला। धर्म की रक्षा के लिए निकाली जा रही यात्रा धर्म बचाओ यात्रा के दौरान हरियाणा शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए धर्म की रक्षा करने का काम करते रहेंगे।
यात्रा के दौरान पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पौधे भी लगाए जा रहे हैं। रोहतक से पलवल के रास्ते जाएगी आगरा सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि यात्रा का मंजी साहिब गुरुद्वारा में स्वागत हुआ है। इसके बाद गुरुद्वारा बंगला साहिब में यात्रा का स्वागत होगा। वहां से यात्रा पलवल के रास्ते आगरा जाएगी, क्योंकि गुरु तेग बहादुर आगरा भी गए थे। आखिर में यात्रा चांदनी चौक पर संपन्न होगी। यह यात्रा उसी स्थान से गुजर रही है, जहां गुरु तेग बहादुर गए थे। धर्म बचाओ यात्रा का इन लोगों ने किया स्वागत धर्म बचाओ यात्रा का गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, किसान नेता सतवीर राठी, जसवीर राठी, अनिल राठी, रोहताश गिल, रविन शर्मा, महावीर जोगी सहित अन्य सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।



