रोहतक नगर निगम चुनाव: कांग्रेस का वादा – स्वच्छ जल, बेहतर ट्रैफिक और खूबसूरत शहर!
शहर में स्वच्छ पेयजल, सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था और सौंदर्यकरण कांग्रेस का वादा: बत्तरा
रोहतक 17 फरवरी! विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, जाम से मुक्ति, और शहर का सौंदर्यकरण कांग्रेस का वायदा है ! उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम और रोहतक का जो हाल किया वह सबके सामने है, रोहतक के सामने अब व्यवस्था परिवर्तन का एक मौका है। उन्होंने कहा कि मेयर पद के लिए सूरजमल सबसे जुझारू, मजबूत, योग्य प्रत्याशी है ।
वे आज कांग्रेस भवन में आयोजित हवन में भाग लेने के बाद कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है, संगठित है। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए आवेदन बहुत सारे थे ,लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को मिलनी होती है, जिन साथियों को टिकट नहीं मिली जो नाराज़ है,उनको मना लीया जाएगा ,सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे । उन्होंने कहा कि नगर निगम के इस चुनाव में अबकी बार खुद को ट्रिपल इंजन कहने वाली भाजपा के पास जनता के सवालों के जवाब भी नहीं है । बत्तरा ने कहा कि वह नकारात्मक बात नहीं करना चाहते ,लेकिन शहर जानता है कि भाजपा की गुटबाजी ने मेयर के सम्मानित पद के साथ जो किया । उन्होंने कहा कि सूरजमल सभी बिरादरियों में सर्वमान्य है, शहर की सेवा का उनका बड़ा लंबा अनुभव है !
उन्होंने कहा कि सूरजमल मेरा छोटा भाई है वह सबको साथ लेकर चलेंगे और शहर के चहुमुखी विकास में अपना 100% योगदान देंगे ! इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पूरी सक्रियता के साथ अपने इलाकों में जनसंपर्क करें । उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को यह बताने की जरूरत है कि भाजपा सरकार में लोग गंदा पानी पीने पर मजबूर हैं, शहर में यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है, गंदगी चरम पर है, सीवर व्यवस्था ध्वस्त है। शहर में बरसात होने से पहले जल भराव हो जाता है, स्ट्रीट लाइट्स का बुरा हाल है । बत्तरा ने कहा कि कांग्रेस ने शहर से मजबूत कांग्रेस प्रत्याशी उतारे हैं । नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी बहुत जल्द इस चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।



