मां पेपर देने गई, बच्ची महिला पुलिसकर्मी ने संभाली, PHOTOS:एक अभ्यर्थी के लिए पूरी रोडवेज बस भेजी; 2 माह की बेटी के साथ पहुंची महिला

हरियाणा में रविवार को हुई CET परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर कुछ दिलचस्प और अलग-अलग तरह की तस्वीरें सामने आईं। कहीं उमस से जूझते अभ्यर्थी लाइन में लग एडमिट कार्ड से ही हवा करते नजर आए, तो कहीं बच्चा रोता देख ड्यूटी पर तैनात लेडी पुलिसकर्मी गोद में उठाकर उसे चुप कराती नजर आई।

मां पेपर देने गई, बच्ची महिला पुलिसकर्मी ने संभाली, PHOTOS:एक अभ्यर्थी के लिए पूरी रोडवेज बस भेजी; 2 माह की बेटी के साथ पहुंची महिला

हरियाणा में रविवार को हुई CET परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर कुछ दिलचस्प और अलग-अलग तरह की तस्वीरें सामने आईं। कहीं उमस से जूझते अभ्यर्थी लाइन में लग एडमिट कार्ड से ही हवा करते नजर आए, तो कहीं बच्चा रोता देख ड्यूटी पर तैनात लेडी पुलिसकर्मी गोद में उठाकर उसे चुप कराती नजर आई। वहीं एक महिला एग्जाम सेंटर पर अपनी 2 माह की बेटी के साथ पहुंची।

सोनीपत में एक महिला से परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उसका मंगलसूत्र तक उतरवा लिया गया। इसके अलावा लेट पहुंचने पर एक महिला एग्जाम सेंटर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों और सिक्योरिटी गार्ड से अंदर जाने देने की रिक्वेस्ट करती नजर आई। हालांकि बार-बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी उसे अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली। 

Latest News Latest Media Community