बेरी में पांच कैंडिडेट ने लिया नाम वापस:अध्यक्ष पद की दौड़ में बचे 5 कैंडिडेट, रिटायर डीएसपी ने रख राजनीति में कदम
हरियाणा के झज्जर की बेरी नगर पालिका में 2 मार्च को चुनाव होंगे। जिसके लिए नगर पालिका में चेयरपर्सन पद के लिए 10 आवेदन पत्र जमा हुए थे। जिनमें से 5 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब 5 कैंडिडेट मैदान में हैं। पालिका चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी दे दिए गए हैं। बेरी पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पिता और बेटे ने अपना नामांकन पत्र भरा था।
हरियाणा के झज्जर की बेरी नगर पालिका में 2 मार्च को चुनाव होंगे। जिसके लिए नगर पालिका में चेयरपर्सन पद के लिए 10 आवेदन पत्र जमा हुए थे। जिनमें से 5 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब 5 कैंडिडेट मैदान में हैं। पालिका चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी दे दिए गए हैं। बेरी पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पिता और बेटे ने अपना नामांकन पत्र भरा था। जिसमें सबसे अमीर कैंडिडेट पिनाक बेरी और उनके पिता कुलदीप सिंह हैं।
पिनाक ने अपने पिता के साथ कवरिंग पर्चा भरा था। उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है। वहीं एक दंपती ने भी अपना नामांकन पत्र भरा था। जिनमें से महिला कैंडिडेट ने अपना नाम वापस ले लिया है। महिला के पति देवेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। पिनाक बेरी के पिता कुलदीप सिंह ने पुलिस विभाग से डीएसपी के पद से रिटायर होने के बाद पहली बार राजनीति में कदम रखा है। इससे पहले इनके परिवार में कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था।
कुलदीप सिंह ने कहा कि बेरी में चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। बेटे ने भी नामांकन पत्र भरा था। जिसे वापस ले लिया गया है। पिनाक बेरी ने बताया कि उसने अपने पिता के लिए कवरिंग फार्म भरा था। दो भाईयों में से एक ने लिया नाम वापस बेरी पालिका चुनाव को लेकर जहां 10 में से 5 ने आवेदन वापस लिए हैं उनमें से दो भाईयों ने भी अपना नामांकन पत्र जमा करवाया था। रवि और अंजीत कादियान में से रवि ने अपने भाई के लिए कवरिंग फार्म भरा था। जिसने अब नामांकन पत्र वापस लिया है।



